बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

On

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर साल पचास लाख रुपए खर्च हो रहा है। करीब अठारह साल से मिल बंद है जिसकी सुरक्षा में ही अब तक नौ करोड़ खर्च हो चुके हैं। यदि मिल बनकर चालू हो गई होती तो इलाके के गन्ना किसानों के साथ सरकार भी फायदे में होती जो सरकार का हर साल सुरक्षा में खर्च हो रहा वह न होता।

बताया जा रहा है कि बुढ़वल मिल को नए सिरे से बनवाने के लिए सरकार ने पचासी करोड़ दिए थे और बीस लाख रुपए जमीन सुरक्षित करने के लिए तार खिंचवाने के लिए दिए थे। तार खींच कर जमीन से अवैध कब्जा भी हट गया लेकिन इसी बीच यहां का पैसा छाता मिल चला गया।सूत्र बताते हैं कि छाता मिल को चलाने के लिए बुढ़वल मिल के पैसे को मिलाकर एक सौ पचास करोड़ भेजा गया लेकिन वहां गन्ना उत्पादन न होने से मिल चल नहीं सकी और पैसा सरकार को वापस चला गया। चूंकि बंद पड़ी मिल बुढ़वल केन मिल है और इस इलाके में गन्ना भी खूब है लिहाजा इसे बनवाकर चलवाने की मांग अब तेजी से शुरू हो गई है।

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद  ये भी पढ़ें  भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

भाजपा नेता निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी जहां समय समय पर इसकी मांग मुख्यमंत्री से करते रहते हैं। वहीं एम एल सी सहित क्षेत्र के विधायक ने भी दोनों सदनों में मांग उठाई है। सरकार इधर यदि ध्यान दे दे तो मिल बनकर चल जाए और गन्ना किसानों के जीवन में खुशहाली आए। केंद्र सरकार के बजट में भी बंद पड़े कल कारखानों को चलाने की बात कही गई थी। बजरंग दल व विहिप में काम कर चुके सुनील सिंह कहते है कि रामनगर क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए सरकार इसे बनवाकर चलवाए जिससे रोजी रोजगार से भी स्थानीय लोग जुड़ेंगे।अब अहम सवाल यह बना है कि इस मामले की कड़ी पैरवी कौन करता है।

प्रभारी जी एम जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि रामनगर इलाके में गन्ना बोया जाता है। मिल गेट है। बुढ़वल मिल बनना या न बनना सरकार के हाथ हैं।

मुजफ्फरनगर में जिला व्यापार बंधु की बैठक: बिजली और सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, अवैध तारों को हटाने के निर्देश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जिला व्यापार बंधु की बैठक: बिजली और सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, अवैध तारों को हटाने के निर्देश

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: तावली सहकारी समिति के MD पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, जिला पंचायत सदस्य संग DM ऑफिस पहुंचे किसान

मुजफ्फरनगर। जनपद की ग्राम पंचायत तावली स्थित साधन सहकारी समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला गरमा गया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तावली सहकारी समिति के MD पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, जिला पंचायत सदस्य संग DM ऑफिस पहुंचे किसान

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

नई दिल्ली। हमारा शरीर कई धातुओं से मिलकर बना है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर सात धातुओं से मिलकर बना है,...
हेल्थ 
रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को बड़ी राहत...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

पीरियड्स के दौरान क्यों जरूरी है संतुलित आहार और आराम

  नई दिल्ली। पीरियड्स या मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं की एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है। सही नेशनल...
लाइफस्टाइल 
पीरियड्स के दौरान क्यों जरूरी है संतुलित आहार और आराम

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव