विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

On

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को लेकर हरियाणा में कई जगहों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मामले में सिंगर के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया, हालांकि बादशाह सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा के लोगों से माफी मांग चुके हैं। सिंगर के गाने को यूट्यूब के सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर 'टटीरी' गाने की बाढ़ आ चुकी है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म और आईडी से गाने को अपलोड किया जा रहा है। दरअसल, बादशाह का गाना 'टटीरी' उनका खुद का ऑरिजनल सॉन्ग नहीं है, बल्कि गाने की बीट और बोल हरियाणा के फोक सॉन्ग से प्रेरित हैं।

 

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान ये भी पढ़ें  लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

गाने का ऑरिजनल वर्जन 3 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे फौजी करमबीर और सिमरन जागलान ने अपनी आवाज में गाया था। विवादों में आने के बाद अब यूट्यूब पर ऑरिजनल सॉन्ग की कई वीडियो देखी जा सकती हैं और पुराना गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ गानों में बादशाह के गाने में फिल्माए गए सीन को दोहराया गया है और कुछ वीडियो में एआई का इस्तेमाल किया गया है। गाने में बादशाह के लिरिक्स (रैप) का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि सारे ओरिजिनल लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है, बस म्यूजिक को रीमिक्स करते हुए बदलाव किए गए हैं।

"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन  ये भी पढ़ें  "जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

 

भले ही बादशाह का गाना 'टटीरी' बैन हो चुका है, लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी का फायदा ओरिजिनल सॉन्ग को मिल रहा है और सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर गाने का अलग ही 'बज' देखने को मिल रहा है। बात अगर ऑरिजनल सॉन्ग की करें तो ये गाना मन्नतों पर बना है, जिसमें शादी होने या फिर लड़का होने के बाद टटीरी को सोने की चोंच लगाने की बात की गई है। हरियाणवी लोकगीतों और संस्कृति में टटीरी का भावनात्मक और धार्मिक महत्व माना गया है। माना जाता है कि टटीरी का घर आना खुशखबरी का संकेत होता है और इसका उल्लेख महाभारत में भी किया गया है। 

Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी एक युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है।...
शामली 
शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

अगर आप मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक...
मध्य प्रदेश 
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

अगर आप अपने घर की छत या आंगन में किचन गार्डन बनाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी चीज है सही...
कृषि 
मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

शामली। जनपद शामली में मार्च माह के शुरुआती दिनों में ही मौसम का मिजाज तीखा हो गया है। भीषण...
शामली 
शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव