सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर। मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह मुक्त अभियान, समापन एवं जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० सदस्या द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मनित करते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत 10 नवजात बालिकाओं को बधाई पत्र व बेबी किट देकर बेटी के जन्म पर उत्साहवर्धन किया गया।
 
इसी के साथ जनपद की इण्टर मीडिएट व हाईस्कूल की टॉपर बालिकाओं को डेमो चेक व सम्मान पत्र, टी-शर्ट व कैप देकर सम्मानित किया गया। उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रायल, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बाल विवाह मुक्त भारत (Bal Vivah Mukt Bharat-BVMB) अभियान दिनांक 27 नवम्बर, 2025 से 08 मार्च, 2025 तक 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के समापन के अन्तर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु अभियान में विशेष सहायोग प्रदान करने वाली महिलाओं को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 
 
कार्यक्रम के तृतीय चरण में मा० सदस्या, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा जननुवाई कार्यक्रम के तहत महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 13 प्रकरणों पर मा० सदस्या के द्वारा सुनवाई की गयी तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायती प्रकरणों में 11 प्रकरण पुलिस विभाग (घरेलू हिंसा), 01 पैसों के लेन-देन से सम्बन्धित तथा 01 प्रकरण मा० शिक्षा विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुआ हैं। जनसुनवाई के उपरान्त जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सुमन गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम श्रीमती संगीता गुप्ता के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
        
Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी एक युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है।...
शामली 
शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

अगर आप मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक...
मध्य प्रदेश 
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

अगर आप अपने घर की छत या आंगन में किचन गार्डन बनाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी चीज है सही...
कृषि 
मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

शामली। जनपद शामली में मार्च माह के शुरुआती दिनों में ही मौसम का मिजाज तीखा हो गया है। भीषण...
शामली 
शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव