यूपी: मुरादनगर में बच्चों की छोटी सी कहासुनी बनी हिंसक झड़प, कई घायल

On

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के मलिकनगर बंबा रोड पर बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इलाके में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। रमजान के दौरान इफ्तार के बाद रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी बड़े लोगों तक पहुंच गई। पुरानी रंजिश भी इसमें शामिल हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जल्द ही मामला हाथापाई में बदल गया और घरों की छतों तथा गलियों से ईंट-पत्थर चलने लगे।

 

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान ये भी पढ़ें  शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

गाजियाबाद: बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, कटोरा लेकर मांगी भीख ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, कटोरा लेकर मांगी भीख

काफी देर तक दोनों ओर से पत्थरबाजी होती रही, जिससे आसपास के लोग घरों में दुबक गए और राहगीर भी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस की मौजूदगी से कुछ समय बाद पत्थरबाजी रुक गई। इस झड़प में सोनू, समी, इमराना, रुकसाना और मेहराज समेत कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से कुल मिलाकर कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

 

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मारपीट, हंगामा और पत्थरबाजी साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच जारी है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी डरे हुए हैं और शांति की अपील कर रहे हैं। 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

1 लाख से कम में मिल रही 5 शानदार बाइक्स दमदार माइलेज स्टाइलिश लुक और कम खर्च में चलेंगी सालों तक

आज के समय में हर कोई ऐसी बाइक चाहता है जो दिखने में स्टाइलिश हो चलाने में आरामदायक हो और...
ऑटोमोबाइल 
1 लाख से कम में मिल रही 5 शानदार बाइक्स दमदार माइलेज स्टाइलिश लुक और कम खर्च में चलेंगी सालों तक

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें'

तेहरान। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें'

ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के आगमन पर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में  ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

SUV बाजार में कल होने वाला है बड़ा खुलासा रेनो ब्रिजर ऑफ रोडिंग कार से बढ़ेगा मुकाबला

आज ऑटोमोबाइल की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कार प्रेमियों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।...
ऑटोमोबाइल 
SUV बाजार में कल होने वाला है बड़ा खुलासा रेनो ब्रिजर ऑफ रोडिंग कार से बढ़ेगा मुकाबला

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव