नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, जयप्रकाश विकल, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, गुलजारीलाल नंदा, प्रमोद भाटी, दीपक भाटी, गजेंद्र रेक्सवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का ग्रामीणों द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज को शिक्षा, संगठन और आपसी एकता के माध्यम से आगे बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास और उत्थान के लिए सक्रिय रूप से आगे आने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि 14 मार्च 2026 को विजय सिंह पथिक जयंती के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान, ऐच्छर-बिरोंडा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित लख्मीचंद शर्मा ने की, जबकि संचालन अरुण भाटी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अरुण नागर, रतनपाल नागर, लीलू प्रधान, संजय सरपंच, किरण पाल नागर, जितेंद्र नगर, बलवा पहलवान, कमल सिंह, मुकेश कसाना, दीपक नागर, अनिल, मोहित, पवन नागर, राहुल, कपिल, सोनू, कैलाश नागर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
टिप्पणियां