सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश
सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया। बाकि तीन समस्याओं के निदान के लिए अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वार्ड 54 उपवन विहार निवासी इसरार चौधरी ने उपवन विहार निकट गैस गोदाम के पास से कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अपर नगरायुक्त के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने तत्काल डॉग कैचर टीम को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े जाने वाले कुत्तों का बंध्याकरण कर उन्हें पुनः उसी स्थान पर छोड़ा जायेगा। इसके अलावा इसरार ने उक्त स्थल पर साफ सफाई कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई करा दी गयी। वार्ड 34 पंजाबी बाग के आदित्य सिंह ने नाली की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उक्त स्थान पर भी सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया गया।
वार्ड 06 उषा विहार चिलकाना रोड निवासी सरीता ने कॉलोनी में बने नाले की सफाई कराने, वार्ड 14 पटेलनगर निकट कोचिंग निवासी नीलम ने एक डेरी संचालक द्वारा गोबर डालकर गंदगी फैलाने की समस्या का समाधान कराने तथा वार्ड 14 न्यू पटेल नगर निवासी सुनील कुमार ने कॉलोनी में लगी लाईट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिये। अपर नगरायुक्त ने उक्त समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां