सहारनपुर में मतदाता सूची से कटे 4.32 लाख नाम कटे, नए आवेदनों की लगी कतार
जनपद की मतदाता सूची में 1.63 लाख नए आवेदन, 27 मार्च सुनवाई की अंतिम तिथि
सहारनपुर। जनपद में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (SR) अभियान के दौरान चुनावी प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले में कुल 1.63 लाख फॉर्म दाखिल किए गए हैं, जो लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि अभियान शुरू होने से पहले जिले की सातों विधानसभाओं में मतदाताओं की कुल संख्या 26.42 लाख थी। ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 22.10 लाख रह गई है। अधिकारियों के अनुसार, 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने और अन्य तकनीकी विसंगतियों के चलते कुल 4.32 लाख नाम सूची से हटा दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय अवधि में दस्तावेज जमा न करने पर नाम सूची से स्थायी रूप से हटा दिए जाएंगे। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द संबंधित कार्यालय में संपर्क करें ताकि उनका मताधिकार सुरक्षित रहे।
नोटिस में मतदाताओं के लिए अंतिम चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूची में सुधार की प्रक्रिया के दौरान कुल 5.16 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अधिकांश मामलों का निस्तारण हो चुका है, लेकिन अभी भी 34,000 मामलों पर सुनवाई शेष है। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने चेतावनी दी है कि सुनवाई की अंतिम तिथि 27 मार्च है। उन्होंने प्रभावित मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे समय सीमा के भीतर अपने साक्ष्य प्रस्तुत करें। सत्यापन के लिए मतदाता निम्नलिखित दस्तावेज अपने जवाब के साथ संलग्न कर सकते हैं, जिनमें हाईस्कूल का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के साक्ष्य के रूप में), जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और जातीय प्रमाण पत्र शामिल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां