मुज़फ़्फ़रनगर के मोरना में गरीब परिवार के लिये मसीहा बने भाजपा नेता, बेटी की कराई शादी 

पिता का साया उठने के बाद निभाई जिम्मेदारी, बेटी के विवाह में किया कन्यादान

मोरना(मुज़फ़्फ़रनगर)। मानवता की मिसाल पेश करते हुए भाजपा किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने अपना वादा पूरा करते हुए एक गरीब परिवार के लिए 'मसीहा' की भूमिका निभाई है। उन्होंने मजलिसपुर तोफीर गांव के स्वर्गीय चंद्र बोस सैनी की बेटी कामिनी की शादी का न केवल पूरा खर्च उठाया, बल्कि स्वयं उपस्थित होकर कन्यादान भी किया।

मोरना के मजलिसपुर तोफीर निवासी मजदूर चंद्र बोस सैनी बीते वर्ष 14 सितंबर को रेत निकालते समय गंगा में अचानक लापता हो गए थे। आशंका जताई गई थी कि उन्हें मगरमच्छ ने निगल लिया है। लंबे इंतजार के बाद 27 सितंबर को उनका शव बरामद हुआ था। उस दुखद घड़ी में परिवार पूरी तरह टूट चुका था और घर की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई थी। तब युवा भाजपा नेता अमित राठी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया था और भविष्य में हर संभव मदद का वादा किया था। स्वर्गीय चंद्र बोस सैनी के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटियां चांदनी, कामिनी, अनु, रमा और पुत्र अभिषेक हैं। अमित राठी द्वारा किए गए इस सहयोग की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए तैयार तीन केंद्र, कंट्रोल रूम से होगी कापियों की 'लाइव' निगरानी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए तैयार तीन केंद्र, कंट्रोल रूम से होगी कापियों की 'लाइव' निगरानी

अमित राठी ने किया विवाह का सारा प्रबंध
मंगलवार को अमित राठी गांव मजलिसपुर तोफीर पहुँचे और स्वर्गीय चंद्र बोस सैनी के परिवार की बिटिया कामिनी की शादी में एक अभिभावक की भूमिका निभाई। उन्होंने शादी का पूरा खर्च वहन किया। विवाह में उपहार स्वरूप बेटी को सेफ अलमारी, संदूक, सोफा-टेबल, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, अनाज की टंकी, एयर कूलर, एलईडी और ड्रेसिंग टेबल दी। वहीं 51 बर्तन, आधा दर्जन बिस्तर तथा 500 बारातियों के भोजन का शानदार प्रबंध कराया।

मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक में 'ज्ञानोदय' ई-पत्रिका का हुआ विमोचन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक में 'ज्ञानोदय' ई-पत्रिका का हुआ विमोचन

साधु-संतों और ग्रामीणों का मिला आशीर्वाद
इस नेक कार्य के साक्षी बने महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज ने अमित राठी के इस कदम की सराहना की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बिन्नू राठी, राजपाल सैनी, लोकदास महाराज, चाचा बिजेंद्र, अरुण, मामा दिनेश, सतेंद्र सैनी, कंवरपाल सिंह, ज्ञानसिंह सैनी और सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल गिरफ्तार, लूटे गए कुण्डल व अवैध हथियार बरामद ये भी पढ़ें  मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल गिरफ्तार, लूटे गए कुण्डल व अवैध हथियार बरामद

 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश

   शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी...
शामली 
शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली। अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल 

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो तेज़ रफ़्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल 

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना