यूपी में अब ओला-उबर को भी कराना होगा पंजीकरण, सरकार ने जारी किए नए नियम

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए परिवहन से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यूपी में अब ओला व उबर को भी पंजीकरण कराना होगा। परिवहन मंत्री ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 93 का जिक्र किया और बताया कि भारत सरकार ने 1 जुलाई, 2025 को नियमावली में संशोधन किया है। भारत सरकार के नियम को उत्तर प्रदेश भी अपनाएगा। ओला-उबर पर पहले नियंत्रण नहीं था, लेकिन अब इन्हें भी पंजीकरण कराना पड़ेगा।

मुजफ्फरनगर: कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी के साथ दुकानदारों ने की मारपीट, भड़के लोगों ने किया जोरदार हंगामा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी के साथ दुकानदारों ने की मारपीट, भड़के लोगों ने किया जोरदार हंगामा

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

आवेदन, लाइसेंस, और रिन्युअल शुल्क भी देना होगा। कौन गाड़ी चला रहा है, यह अभी तक हम नहीं जान पाते थे। इनका ड्राइवर का मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन, तथा फिटनेस टेस्ट आदि भी कराएंगे। परिवहन मंत्री ने बताया कि अब यूपी में बिना पंजीकरण शुल्क, फिटनेस, मेडिकल टेस्ट, पुलिस वेरिफिकेशन के गाड़ी नहीं चला पाएंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद यह लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन की फीस 25 हजार रुपये होगी, जबकि 50-100 या इससे अधिक गाड़ी चलाने वाली कंपनी की लाइसेंसिंग फीस पांच लाख रुपये होगी। रिन्युअल हर पांच साल पर होता रहेगा। रिन्युअल के लिए पांच हजार रुपये देना होगा।

बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद ये भी पढ़ें  बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

परिवहन मंत्री ने बताया कि ऐसा ऐप भी विकसित करेंगे, जिससे समस्त जानकारी पब्लिक डोमेन में रहे। इसके तहत ड्राइवर आदि की समस्त जानकारी भी प्राप्त होगी। बता दें, बैठक में कुल 31 प्रस्ताव आए, जिसमें से 30 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने स्वीकृति दी। योगी सरकार ने ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को भी स्वीकृति दी। इस योजना के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के हर गांव तक बस पहुंचेगी। अभी 12,200 गांवों तक बसें नहीं पहुंच रही हैं, लेकिन नई पॉलिसी के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 59,163 ग्राम सभाओं तक बसें पहुंचेंगी। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

नोएडा। मंगलवार को फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रिएटिव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

नसीरपुर प्रकरण पर बढ़ा तनाव: ठाकुर पूरन सिंह के बाद कश्यप समाज ने भी किया 14 मार्च को महापंचायत का करने ऐलान

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव नसीरपुर में शुरू हुआ एक मामूली विवाद अब बड़े जातीय और राजनीतिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर प्रकरण पर बढ़ा तनाव: ठाकुर पूरन सिंह के बाद कश्यप समाज ने भी किया 14 मार्च को महापंचायत का करने ऐलान

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना