लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा
लखनऊ। लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी में एक घर के भीतर मां और बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक महिला की पहचान शकीला (55 वर्ष) और उनके बेटे अजहर (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने घर में घुसकर पहले शकीला पर हमला किया। उनका शव कमरे के फर्श पर खून से लथपथ मिला। सबसे ज्यादा क्रूरता अजहर के साथ दिखाई गई। वह जन्म से नेत्रहीन था। बदमाशों ने उसे बाथरूम में ले जाकर पानी से भरे टब में सिर डुबोकर तब तक रखा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत
शुरुआती जांच में घर का सामान बिखरा हुआ मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह लूट का विरोध करने पर की गई हत्या हो सकती है। हालांकि, जिस तरह से नेत्रहीन बेटे को तड़पाकर मारा गया, पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता ने बताया: "प्रथम दृष्टया यह मामला रंजिश का लग रहा है, क्योंकि हत्यारों ने बहुत ही क्रूरता का परिचय दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां