मुरादाबाद: टैक्स बकाया पर नगर निगम की कार्रवाई, पूर्व डिप्टी मेयर के कॉम्प्लेक्स पर लगा ताला

मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से बकाया कर वसूली को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने पूर्व डिप्टी मेयर के कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि टैक्स जमा न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह कॉम्प्लेक्स पूर्व डिप्टी मेयर आशा चंद्रा के पति अतुल चंद्रा के नाम पर है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार कॉम्प्लेक्स पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई कर दी।

नारी शक्ति का सम्मान: महिला दिवस पर मुरादाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित ये भी पढ़ें  नारी शक्ति का सम्मान: महिला दिवस पर मुरादाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बकाया कर वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिन संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

पापा-दादा चपरासी, बेटी बनी IAS: बुलंदशहर की शिखा और गाजीपुर की प्रियंका की प्रेरक कहानी..UPSC में लहराया परचम  ये भी पढ़ें  पापा-दादा चपरासी, बेटी बनी IAS: बुलंदशहर की शिखा और गाजीपुर की प्रियंका की प्रेरक कहानी..UPSC में लहराया परचम

अधिकारियों के अनुसार नगर निगम की टीम रोजाना अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम को हर दिन करीब 50 लाख रुपये की वसूली भी हो रही है।

 याेगी का आचरण हिंदुत्व के विपरीत, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा अभी तक क्याें नहीं दिया: अविमुक्तेश्वरानंद ये भी पढ़ें   याेगी का आचरण हिंदुत्व के विपरीत, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा अभी तक क्याें नहीं दिया: अविमुक्तेश्वरानंद

नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिन लोगों पर नगर निगम का कर बकाया है, उनसे जल्द से जल्द राशि जमा करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा न करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में वन विभाग की कथित मिलीभगत और सुस्त कार्यप्रणाली का एक बड़ा मामला सामने...
शामली 
शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

नोएडा। मंगलवार को फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रिएटिव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना