अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
मुरादाबाद में एक अधिवक्ता को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप को लेकर वकीलों ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि थाना मझोला क्षेत्र के अधिवक्ता शिव कुमार को हनी ट्रैप के मामले में फंसाने का आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
इस मामले को लेकर कई अधिवक्ता एकजुट होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वकीलों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता राजेश दयाल, शिवम कुमार और त्रिलोक चंद्र दिवाकर सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, जिससे न्याय सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौतीवहीं इस मामले को लेकर कानूनी जगत में भी चर्चा तेज हो गई है और अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां