जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि. की मुरादाबाद जनपदीय इकाई घोषित

मुरादाबाद। मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज में जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि. (उ.प्र.) “जाप” की मुरादाबाद जनपदीय इकाई की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए संगठन की जनपदीय शाखा का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और समाज का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी रचनात्मक कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग होते हैं, इसलिए उन्हें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और समाज की समस्याओं को अपने समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन के सामने उठाना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा से आग्रह किया कि वह पत्रकारों में किसी प्रकार का भेदभाव किए बिना सभी को एकजुट करते हुए उनके हितों के लिए संघर्ष करें।

इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक विनय गुप्ता ने कहा कि संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अन्य पत्रकार साथियों को भी संगठन से जोड़ेंगे। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और जनपद स्तर पर पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर से समय-समय पर जो भी योजनाएं प्राप्त होंगी, उन्हें भी सक्रिय रूप से लागू कराया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव दीपक कपूर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द ही संगठन पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा, जिसमें महानगर के प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि फील्ड में कवरेज के दौरान किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न होता है तो संगठन उसके खिलाफ मजबूती से खड़ा होगा और दोषियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 106 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 106 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

बैठक में प्रांतीय चुनाव अधिकारी विनय कुमार गुप्ता की देखरेख में जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें सुनील शर्मा को जिलाध्यक्ष, अनुज विश्नोई और भावेश शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपक कपूर को महासचिव, संदीप बर्मा और हेमंत कुमार यादव को सचिव, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा सुनील तोमर को मीडिया सचिव बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आकाश विश्नोई, इफ्तकार अर्शी, पूनम सागर, जसबीर गौतम, संजीव कुमार, मोहित गुप्ता, संजू गौतम और सुधीर शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के बीच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना