अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन, 50 महिलाओं को किया गया सम्मानित

मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से “इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन मिगलानी सेलिब्रेशन में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और महिलाएं मौजूद रहीं।

संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले छह वर्षों से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को मंच देना है।

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न ये भी पढ़ें  भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना विदुषी दीप्ति गुप्ता मौजूद रहीं। उन्होंने अपने कर कमलों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या  ये भी पढ़ें  मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

इस आयोजन में माइंड बॉडी चैरिटेबल फाउंडेशन, काशवी एंटरप्राइजेज और एमआईटी वर्ल्ड स्कूल की भी सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को खास बना दिया। निधि मदान संगीत एवं नृत्य अकादमी के कलाकारों ने शास्त्रीय पद्धति पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कंचन गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की और प्रसिद्ध संगीतज्ञ बाल सुंदरी ने होली की मल्हार सुनाकर कार्यक्रम में संगीत का रंग भर दिया।

बड़े नवाचार भारी बजट से नहीं, बल्कि बड़े विचारों से जन्म लेते हैं : प्रो. संदीप पोद्दार ये भी पढ़ें  बड़े नवाचार भारी बजट से नहीं, बल्कि बड़े विचारों से जन्म लेते हैं : प्रो. संदीप पोद्दार

इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। एंटरप्रेन्योर की श्रेणी में रजनी रस्तोगी, सोनू जैन, बरीरा खान, खुशी अग्रवाल और शुभी कसेरा को सम्मानित किया गया। मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर जूही सक्सैना और डॉक्टर लता अग्रवाल को सम्मान मिला। शिक्षा के क्षेत्र में रश्मि चौधरी, दिव्या अग्रवाल सिन्हा, शमिता जैन, रश्मि अग्रवाल, ज्योति सिंह और दिव्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

अध्यात्म के क्षेत्र में लक्ष्मी मांगा और कामना दुबे को सम्मान मिला। वहीं सामाजिक कार्य की श्रेणी में नेहा रस्तोगी, शिप्रा दीक्षित, गजाला परवीन और विदुषी टंडन को सम्मानित किया गया। फाइनेंस क्षेत्र में तान्या अग्रवाल और मेधावी वेश को सम्मान दिया गया। पुलिस सेवा में इंस्पेक्टर चंद्रप्रभा, नृत्य के क्षेत्र में निधि मदान, इंजीनियरिंग में रितु सिंह, मॉडलिंग में हिमांतिका खत्री और कला के क्षेत्र में राशि मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा स्टार अवार्ड के तहत डॉ. बबीता गुप्ता, मंजुला कम्बोज, स्नेहा, सिम्मी खान, डॉ. सुदीप कौर, पूजा, शिल्पी गोयल और पूजा धल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उर्वशी और कनिका अग्रवाल ने सभी महिलाओं को होली स्पेशल हाउजी भी खिलवाई, जिससे कार्यक्रम में मनोरंजन का माहौल बना रहा। वहीं डीसीबी बैंक की ओर से कई लकी ड्रॉ भी निकाले गए। कार्यक्रम में होटल हाइप, ॐ साईं डेकोर, अमृत एस्थेटिक क्लिनिक, टेस्टी किचन और अक्स आर्ट डिजाइन की ओर से सभी अवार्ड प्राप्त करने वाली महिलाओं को फ्री सर्विस कूपन भी प्रदान किए गए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला और महिलाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस की सख्त पाबंदी और लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव का असर अब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के भाव में आए उछाल के...
Breaking News  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

उत्तर प्रदेश

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव