मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक इंजीनियर युवक हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां नीलिमा पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी हार्दिक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

 

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर ये भी पढ़ें  यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

बहन पर किए करीब 40 वार

पुलिस के अनुसार आरोपी हार्दिक ने अपनी बहन हिमशिखा पर बेहद बेरहमी से हमला किया। उसने चाकू से करीब 40 वार किए। हिमशिखा के पेट, सीने, गर्दन और शरीर के लगभग हर हिस्से पर गहरे घाव मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने उसे घर के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला किया।

हालांकि हिमशिखा के शरीर पर कुल कितने घाव हैं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

 

मां पर भी किया जानलेवा हमला

जब हार्दिक अपनी बहन पर हमला कर रहा था, तब उसकी मां नीलिमा ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान हार्दिक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती नीलिमा ने पुलिस को बताया कि हार्दिक पिछले कुछ समय से काफी गुस्सैल हो गया था। उसकी पुणे में रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

नीलिमा के अनुसार हार्दिक उसी लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की उसे छोड़कर जा चुकी थी। हार्दिक को शक था कि उसके ब्रेकअप के पीछे उसकी बहन हिमशिखा और मां का हाथ है। इसी वजह से वह दोनों से चिढ़ने लगा था और छोटी-छोटी बातों पर बहन पर गुस्सा करता था।

 

 

जुड़वा भाई-बहन थे दोनों

पुलिस के अनुसार हार्दिक और हिमशिखा जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियर थे और गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। करीब एक साल पहले हार्दिक की नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम में ही अपनी बहन के साथ रहने लगा था और यूट्यूब पर कंटेंट बनाने लगा था।

वहीं उनकी मां नीलिमा मुरादाबाद के बुद्धि विहार में किराए के मकान में रहती हैं और एक बीमा कंपनी में काम करती हैं।

 

 

मूल रूप से बदायूं का है परिवार

पुलिस के मुताबिक यह परिवार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। करीब नौ साल पहले नीलिमा का अपने पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर मुरादाबाद आ गई थीं और यहीं नौकरी शुरू कर दी थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों बच्चे गुरुग्राम में नौकरी करने लगे थे, जबकि मां मुरादाबाद में ही रहती थीं। त्योहारों और खास मौकों पर दोनों बच्चे अक्सर मुरादाबाद आकर मां से मिलते थे।

 

 

होली मनाने आए थे मुरादाबाद

बताया जा रहा है कि 2 मार्च को हार्दिक और हिमशिखा कार से गुरुग्राम से मुरादाबाद आए थे। दोनों होली का त्योहार मां के साथ मनाने के लिए घर पहुंचे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात इतनी दर्दनाक घटना में बदल जाएगी।

 

 

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

फिलहाल हिमशिखा के शव का पोस्टमार्टम होना बाकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के तरीके और घावों की सही संख्या का पता चल सकेगा।

क्योंकि घटना के बाद आरोपी फरार है और मां अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए पोस्टमार्टम से पहले पुलिस परिवार की सहमति भी ले रही है। इसके लिए बदायूं से परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हार्दिक की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की असली वजह पूरी तरह सामने आ सकेगी।

Views: 77

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

खाड़ी क्षेत्र का युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती है महंगाई, भारत पर असर सीमित: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में चल रहा संघर्ष, जिसमें इजरायल, ईरान और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकाने शामिल हैं, वैश्विक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
खाड़ी क्षेत्र का युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती है महंगाई, भारत पर असर सीमित: एसबीआई रिपोर्ट

मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

   मेरठ (मवाना)। थाना मवाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रिया टॉकीज के समीप शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

भोपाल। बिलासपुर रेलखंड से कोयला भरकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे शनिवार को मध्य प्रदेश के कटनी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री Govind...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के पाइकपाड़ा इलाके में शनिवार सुबह एक बंद क्लब हाउस में हुए कई छोटे धमाकों से इलाके...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।

उत्तर प्रदेश

मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

   मेरठ (मवाना)। थाना मवाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रिया टॉकीज के समीप शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री Govind...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं