बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला
मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एस.टी. हसन ने इस मुद्दे पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब जनता दल (यू) के लोगों को भी समझ में आने लगा है कि पार्टी का अंत नजदीक है।
मीडिया से बातचीत में हसन ने कहा कि जेडीयू के भीतर भी बेचैनी है और कार्यकर्ताओं को भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “यह बीजेपी का जहाज़ है। जब वे किसी जहाज़ पर कब्जा कर लेते हैं तो उसे ठोकर मारकर समंदर में फेंक देते हैं।”
हसन के इस बयान को जेडीयू-बीजेपी गठबंधन पर सीधा हमला माना जा रहा है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि बीजेपी के साथ जाने वाली क्षेत्रीय पार्टियां धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक पहचान खो देती हैं।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि जेडीयू की ओर से इस टिप्पणी पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।
राज्यसभा को लेकर उठे इस विवाद ने राष्ट्रीय राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां