मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मझोला थाना क्षेत्र की घटना, बिजली मैकेनिक और उनकी पत्नी के रूप में हुई मृतकों की पहचान, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में बुधवार को सोनकपुर ओवरब्रिज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त नवीन नगर, नयागांव (चामुंडा मंदिर के पास) निवासी बिजली मैकेनिक विक्की और उसकी पत्नी ममता के रूप में हुई है। जैसे ही मौत की खबर परिजनों तक पहुँची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी इस खबर से स्तब्ध हैं कि आखिर हंसता-खेलता परिवार इस हाल में कैसे पहुँचा। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस इसे प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान या विषाक्त पदार्थ के सेवन की संभावनाओं को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग इसे हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया है, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं।
 
पुलिस प्रशासन की जांच शुरु
क्षेत्राधिकारी और मझोला थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह  साफ हो पाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि दंपत्ति वहां किस स्थिति में और किसके साथ पहुँचे थे। फिलहाल, पुलिस दंपत्ति के मोबाइल कॉल डिटेल्स और पारिवारिक रंजिश के कोण पर भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक ये भी पढ़ें  होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक

गंगानगर विवि परिसर विवाद मामला: छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुआ समझौता,  छात्र बोला-मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहता ये भी पढ़ें  गंगानगर विवि परिसर विवाद मामला: छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुआ समझौता, छात्र बोला-मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहता

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संभल। जनपद संभल में रिश्तों के कत्ल और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संभल। जनपद संभल में रिश्तों के कत्ल और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश