होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक

On

कानपुर। होली के रंगों के साथ इस बार बाजारों में मिठास भी शाही अंदाज में नजर आ रही है। पारंपरिक गुझिया अब सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसमें लग्जरी और सेहत का तड़का भी जुड़ गया है। शहर के मिठाई बाजारों में सोने-चांदी की परत से सजी गुझिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं शुगर फ्री और गुड़ से बनी गुझिया भी तेजी से बिक रही हैं।

होली के त्योहार से पहले शहर के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिल रही है। इस बार गुझिया के कई प्रीमियम और हेल्दी वैरायटी बाजार में उतारी गई हैं। सोने की परत से सजी गोल्डन गुझिया 31 हजार रुपये प्रति किलो में बिक रही है, जबकि चांदी की वर्क वाली सिल्वर गुझिया 2100 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है।

पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर ये भी पढ़ें  पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए शुगर फ्री और गुड़ से बनी गुझिया भी तैयार की गई हैं, जिनकी कीमत 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो के बीच है। इसके अलावा केसरिया और अंजीर की गुझिया की भी बाजार में जबरदस्त मांग बनी हुई है।

मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी

मिठाई दुकानदार गौरव ने सोमवार को बताया कि इस बार लोगों का रुझान पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ प्रीमियम और हेल्दी विकल्पों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर गिफ्ट देने के लिए भी लोग महंगी और खास वैरायटी की गुझिया पसंद कर रहे हैं। खरीदारी करने आए ग्राहक संदीप ने बताया कि हर साल साधारण गुझिया लेते थे, लेकिन इस बार कुछ नया ट्राय करने के लिए केसरिया गुझिया खरीदी है। वहीं ग्राहक राकेश ने कहा कि परिवार में डायबिटीज के मरीज होने की वजह से शुगर फ्री गुझिया लेना बेहतर विकल्प लगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और नवाचार के माध्यम से विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और नवाचार के माध्यम से विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई

कुल मिलाकर इस बार होली पर बाजारों में मिठास के साथ शान और सेहत का संगम देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारी में खास उत्साह नजर आ रहा है।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी

वाशिंगटन/तेहरान। ईरान ने अमेरिका और इजराइली ठिकानों पर रविवार को सैकड़ों जवाबी हमले किए, जिसमें कुवैत में तैनात अमेरिकी सेना...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी

झारखंड के चतरा में टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

चतरा। बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रही एक स्लीपर बस झारखंड के चतरा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
झारखंड के चतरा में टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में पुलिस और मीडिया के बीच तनाव की एक अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हो गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

बिहार: गोपालगंज में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बन रहा था

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल का ढांचा ढह गया।...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: गोपालगंज में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बन रहा था

मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

मेरठ। जनपद के किदवई नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश

मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में पुलिस और मीडिया के बीच तनाव की एक अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हो गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

मेरठ। जनपद के किदवई नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश

कानपुर। होली के पर्व पर सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की अनोखी मिसाल पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के लाटूश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश

अयोध्या में सियासी गरमाहट! पूर्व विधायक पर SDM को धमकाने का आरोप, VIDEO से मचा बवाल

   अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एक पूर्व विधायक द्वारा उप जिलाधिकारी (एसडीएम)...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में सियासी गरमाहट! पूर्व विधायक पर SDM को धमकाने का आरोप, VIDEO से मचा बवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं