कानपुर बार एसोसिएशन में होली धूम! ‘बार बालाएं’ ने मचाया धमाल
कानपुर। न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कचहरी परिसर में इस बार होली का त्योहार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आया। कानपुर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों और गुलाल के साथ-साथ मनोरंजन का भी तड़का लगा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बार बालाओं के ठुमकों ने पूरे माहौल को रंगीन कर दिया, जिसे देख वहां मौजूद वकील और अन्य लोग भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके।
आगामी बार एसोसिएशन के चुनावों की गरमागरमी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में वकीलों ने चुनावी तनाव को भुलाकर जमकर लुत्फ उठाया। कचहरी परिसर में सजे मंच पर जब फिल्मी गीतों और होली के फाग पर डांसरों ने अपनी प्रस्तुति शुरू की, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान वकील साथी एक-दूसरे को गुलाल लगाते और ढोल की थाप पर नाचते नजर आए। आयोजन में जहां एक तरफ गुझिया और ठंडाई का दौर चला, वहीं दूसरी तरफ बार बालाओं के नृत्य ने कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।
सोशल मीडिया पर इस आयोजन के वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग कचहरी जैसे गंभीर स्थान पर इस तरह के 'नाइटक्लब' जैसे माहौल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे 'बार होली' का नाम देकर मजे ले रहे हैं, तो कुछ इसे वकीलों के चुनावी प्रचार का एक हिस्सा मान रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे काली कोट पहने वकील भाई अपनी गरिमा और कार्यभार की चिंता छोड़ होली के हुड़दंग में डूबे हुए हैं।
कानपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि होली आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। साल भर कोर्ट-कचहरी की भागदौड़ और मुकदमों के बोझ के बीच इस तरह के आयोजन मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, कचहरी परिसर के भीतर इस तरह के डांस प्रोग्राम को लेकर कानूनी गलियारों में बहस भी छिड़ गई है। फिलहाल, कानपुर की इस 'रंगीन होली' के चर्चे जिले से लेकर प्रदेश के सियासी और सामाजिक हलकों में खूब हो रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां