कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी मिलने के बाद खुले हवाला के राज

On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के लिए पहेली बन गई थी। सीसीटीवी कैमरे में लूट की घटना कैद होने के बावजूद पीड़ित लूट की घटना को नकारता रहा। पुलिस ने तंत्र का प्रयोग करते हुए जांच शुरु की तो चौकाने वाला मामला सामने आया।

 

ग्रेटर नोएडा: कारोबारी नितिन नागर के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो शूटर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: कारोबारी नितिन नागर के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो शूटर गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने शुक्रवार को बताया कि लूटकांड का पीड़ित मोहम्मद वासिद मुख्य सरगना महफूज के लिए काम करता है। महफूज व उसके करीबियों के कानपुर में ही 12 बैंकों में 68 खातें हैं। इन खातों से करीब दो वर्ष में करीब 1600 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई है। इससे साफ हो गया है कि यह संगठित वित्तीय अपराध गिरोह है, जो हवाला कारोबार चलाते हैं। मामले को लेकर ईडी एवं सीबीआई को जांच के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मोहम्मद वासिद और उसका साथी अरशद नकद रुपयों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते हैं। बीती 16 फरवरी को भी दोनों रुपये लेकर कहीं ठिकाने लगाने जा रहे थे। इसी दौरान श्याम नगर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों के सिर पर कट्टे की बट मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद घायलों ने आठ लाख रुपये लूटने की बात कही लेकिन कुछ देर बाद ही वह लूट के बयान से पलट गए।

घायल वासिद ने पुलिस को बताया कि वह फूलबाग स्थित आईडीबीआई बैंक से आठ लाख रुपये निकाल कर जा रहा था। हालांकि पुलिस ने जब बैंक में जाकर पूछताछ करी तो पता चला कि जाजमऊ निवासी शिवांग टेनरी कारोबारी महफूज के खाते से उसी दिन तीन करोड़ 20 लाख रुपये निकाले गए थे। जब जांच और आगे बढ़ी तो पता चला कि 2023 से 2025 तक आईडीबीआई बैंक के ही करीब 14 खातों से 850 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। सभी खाते जाजमऊ स्थित शिवांग टेनरी के पास मिले हैं।

पुलिस जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि ईमेल आईडी, पैन नंबर आईडी से पता चला कि महफूज और उसके करीबियों के करीब 12 बैंकों में कुल 68 खातें हैं। जिनसे तकरीबन ढाई साल में 1600 करोड़ रुपये नकद निकाले गए हैं। यह रकम कहां भेजी जा रही थी? इसका इस्तेमाल कहां किया जा रहा था? यह पैसा ब्लैक मनी था? या हवाला का इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए पुलिस अब जीएसटी, इनकम टैक्स और ईडी समेत एजेंसियों को पत्र लिख रही है।

आगे उन्होंने बताया कि इन खातों में कानपुर उन्नाव और फतेहपुर स्थित अलग-अलग इंटरप्राइजेजों से रकमें आती थीं। महफूज ने जीएसटी से छूट पाने के लिए एपीएमसी सर्टिफिकेट ले रखा था। जिसमें यह मेंशन किया गया था कि उनकी फर्म एग्रीकल्चर क्षेत्र में काम करती है। रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक 10 लाख से अधिक की नकदी निकालने पर एसटीआर रिपोर्ट जनरेट करनी पड़ती है लेकिन इस मामले में कहीं पर भी यह नियम लागू होते देखने को नहीं मिला।

वहीं पुलिस ने लूट करने वाले अब्दुल रहमान, सुभान खान, लारेब सिद्दीकी, मोहम्मद जीशान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि यासीन और मुजाहिद नाम के दो आरोपितों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई थी जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए पिछले एक महीने से रेकी और लूट का अभ्यास किया जा रहा था। इस पूरे लूट कांड में रहमान मास्टरमाइंड था। रहमान का दोस्त अरुण सोनी महफूज का कैश कैरी करता था। इसके बाद अरुण से रहमान ने सारी जानकारी ली। घटना के दिन महफूज ने बैंक से कैश निकालकर अपने कैरियर को दे दिया। झकरकटी पहुंचते ही रुपयों का बंटवारा किया गया। वहीं से वासिद और अरशद 24 लाख रुपये लेकर उसे ठिकाने लगाने के लिए निकले थे। यहीं से बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था और श्यामनगर पहुंचते ही उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित रकम के हिस्सों को आपस में बांटकर राजधानी दिल्ली और फिर जम्मू कश्मीर होते हुए नेपाल घूमने चले गए थे। लुटेरों के पास से पुलिस ने करीब 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महफूज मौके से फरार हो गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि अब तक पूछताछ में महफूज ने कोई सहयोग नहीं किया है। वह खुद पीड़ित पर रिपोर्ट न लिखवाने का दबाव बना रहा था। घटना के बाद से महफूज ने एक करोड रुपये अपने खाते से निकाले हैं। वहीं इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को एक लाख पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी गई है।

उन्होंने बताया कि महफूज व उसके सहयोगियों के जिन बैंकाें में खाते मिले हैं उनमें आईडीबीआई, एचडीएफसी, आरबीएल, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, आइसीआइसीआइ बैंक शामिल है।

बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप ये भी पढ़ें  बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश