बिहार में तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, 19 घायल
डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के पास गुरुवार तड़के तमिलनाडु के पर्यटकों से भारी ट्रैवलर ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दीl हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैंl ट्रैवलर पर 24 लोग सवार थेl घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl
ये भी पढ़ें लड़कियों से नस्लीय दुर्व्यवहार का मामला: दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर में आरोपी दंपति को किया गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने गुरुवार तड़के ट्रक में पीछे से टक्कर मार दीl जिसमे तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी 72 वर्षीय राजू एम की घटनास्थल पर मौत हो गई l चालक व खाना देने वाले उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सहित 19 लोग घायल हो गएl
पर्यटकों को भोजन देने वाले वाराणसी निवासी घायल संजय पाल के अनुसार कांचीपुरम के 24 पर्यटक वाराणसी से ट्रेवलर से गयाजी जा रहे थेl सुबह लगभग तीन बजे ड्राइवर सोनू पाल को झपकी आई और उसने एक ट्रक मे पीछे से टक्कर मार दीl मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को घायलों को ट्रेवलर से निकाल कर अस्पताल पहुंचायाl घायलों मे कविता (47), कायल कन्नन (50), सिलवा(43 ), दिव्यदर्शनी (19) के.परी (10 ), श्रीलता (50) बालाजी के (49 ) गंभीर रूप से घायल हैंl
थानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार मृतक व घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैl मृतक के परिजन फ्लाइट से चेन्नई से रवाना हो चुके हैंl शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैl पुलिस मामले की जांच कर रही हैl
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां