राजद विधायक सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

बिहार में शराबबंदी की सफलता पर उठाए गंभीर सवाल

On

पटना। बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार ने बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां शराब नहीं मिलती है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बजट सत्र के अंतिम दिन वे विधानमंडल परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा देंगे। विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी माने जाने वाले सुनील कुमार ने दावा करते हुए कहा कि 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में शराब की खपत कम होने के बजाय कई गुना बढ़ गई है और अब शराब से ज्यादा 'सूखा नशा' युवाओं को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल देश हैं, जहां शराबबंदी नहीं है। ऐसे में कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि बिहार में शराब नहीं आएगी।

मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

आज युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। जिन्हें शराब नहीं मिलती, वे सूखे नशा के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सूखे नशा की जो खपत पंजाब, मुंबई और पुणे में होती है, उससे ज्यादा आज बिहार में सूखे नशा का व्यापार हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कुछ लोग चाहते हैं कि शराबबंदी और दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें 'राजा राम मोहन राय' की तरह याद किया जाए, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी बिना दहेज के शादियां नहीं हो रही हैं। जो हालत दहेज प्रथा की है, वही स्थिति शराबबंदी की है।" उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने नल-जल योजना, सड़क निर्माण और पुल-पुलिया के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में हर योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसकी सच्चाई को अब ज्यादा समय तक छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में कमीशन और भ्रष्टाचार का खेल भी खुलेआम चल रहा है। 

BCD चुनाव 2026: 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस, आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप ये भी पढ़ें  BCD चुनाव 2026: 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस, आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

शामली। जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों और कथित उत्पीड़न को लेकर शामली...
शामली 
शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

मथुरा। ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। बुधवार को राधा रानी की नगरी बरसाना में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है।...
Breaking News  बिज़नेस 
RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

शामली में डीएम ने 11 फैक्ट्रियों को ओसीएम लगाने के लिए 15 मार्च तक की मोहलत दी

शामली। उत्तर प्रदेश पर्यावरण निगम व केन्द्रीय प्रदूषण निगम द्वारा 11 फैक्ट्रियों के क्लोजर आदेश व विद्युत निगम मेरठ के...
शामली 
शामली में डीएम ने 11 फैक्ट्रियों को ओसीएम लगाने के लिए 15 मार्च तक की मोहलत दी

शामली में डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए उच्च जोखिम वाले स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए

शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन...
शामली 
शामली में डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए उच्च जोखिम वाले स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश

बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

मथुरा। ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। बुधवार को राधा रानी की नगरी बरसाना में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ लापता, व्हाट्सएप पर ‘गुडबाय’ मेसेज ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ । विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लगे लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी बीएलओ दिलीप सिंह सोमवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ लापता, व्हाट्सएप पर ‘गुडबाय’ मेसेज ने बढ़ाई चिंता

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें के विरोध में उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को कांग्रेस ने सरकार...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अमेठी में दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर, दो की मौत,तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहा तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अमेठी में दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर, दो की मौत,तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश