गाजियाबाद: गोविंदपुरम के स्कूल में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी, परीक्षाएं रद्द कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

गाजियाबाद। जनपद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरम के ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर के भीतर एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर दी और पुलिस व वन विभाग को सूचित किया। राहत की बात यह रही कि समय रहते कदम उठाने से किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार, आज स्कूल में छात्रों की परीक्षाएं चल रही थीं। सुबह लगभग सवा आठ बजे जब छात्र और शिक्षक स्कूल में मौजूद थे, तभी तेंदुए की हलचल दिखाई दी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल वन विभाग की मुख्य अधिकारी इशा तिवारी को इसकी सूचना दी और तेंदुए का वीडियो भी साझा किया। वीडियो में तेंदुए की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने गाजियाबाद रेंज के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर दिया है।

नोएडा में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में प्रदर्शन, फिल्म पर रोक और कानूनी कार्रवाई की मांग ये भी पढ़ें  नोएडा में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में प्रदर्शन, फिल्म पर रोक और कानूनी कार्रवाई की मांग

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पुलिस बल तैनात

गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 2026–27 के विकास बजट और ग्रामीण योजनाओं पर चर्चा ये भी पढ़ें  गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 2026–27 के विकास बजट और ग्रामीण योजनाओं पर चर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर के करीब न जा सके। वन विभाग की टीमें जाल और रेस्क्यू उपकरणों के साथ तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी स्कूल की बिल्डिंग के भीतर ही कहीं छिपा हुआ है, जिसके चलते पूरे इलाके को अलर्ट पर रखा गया है।

नोएडा: पड़ोसियों के झगड़े में महिला और वृद्ध घायल, गंभीर मारपीट का मामला ये भी पढ़ें  नोएडा: पड़ोसियों के झगड़े में महिला और वृद्ध घायल, गंभीर मारपीट का मामला

छात्रों की परीक्षाएं रद्द

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि आज उनका महत्वपूर्ण एग्जाम था और वे पूरी तैयारी के साथ स्कूल पहुंचे थे। लेकिन सुबह-सुबह तेंदुए की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। फिलहाल अभिभावक और स्थानीय निवासी डरे हुए हैं और वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने का इंतजार कर रहे हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई

सूरत। सूरत के पॉश वेसु क्षेत्र स्थित ‘हैप्पी एलिगेंस’ अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई

अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई...
ऑटोमोबाइल 
अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने अब तक आठ युद्धों को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को एनसीईआरटी की क्लास 8 की नई किताब में 'न्यायपालिका...
Breaking News  मुख्य समाचार 
NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित बढ़ाना और सुखविंदर विक्की स्टारर फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक जली हुई कार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

शाहजहांपुर। होली के मौके पर शहर में होने वाले प्रसिद्ध “लाट साहब” जुलूस की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार देर रात संजय यादव (48)ने अपनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 7 में पढ़ने वाली दो सहेलियों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश