सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई
सूरत। सूरत के पॉश वेसु क्षेत्र स्थित ‘हैप्पी एलिगेंस’ अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया। घटना में पति, पत्नी और एक नाबालिग बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी को बचा लिया गया है और उसका उपचार जारी है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिहार मूल के बालमुकुंद के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से सूरत में रहकर घर से शेयर बाजार का काम कर रहा था।
ये भी पढ़ें पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारीप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ का सेवन किया।घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें आत्महत्या के पीछे आर्थिक और मानसिक दबाव का उल्लेख किया गया है।सुसाइड नोट में वैभव रूंगटा नामक व्यक्ति पर बालमुकुंद की कार और क्रेडिट कार्ड हड़पने तथा कार्ड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां