आठवीं की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, संदिग्ध युवक पुलिस की गिरफ्त में.. दुष्कर्म की आशंका

On

बीकानेर। जिले के एक गांव में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है, हालांकि यह घटना मौत से पहले हुई या बाद में, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले का विस्तृत खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

JNU में छात्रों की तालाबंदी: प्रशासन ने दी निष्कासन की चेतावनी, भारी सुरक्षा बल तैनात ये भी पढ़ें  JNU में छात्रों की तालाबंदी: प्रशासन ने दी निष्कासन की चेतावनी, भारी सुरक्षा बल तैनात

जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए निकली थी। वह दोपहर करीब 12:15 बजे घर से रवाना हुई थी। करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि छात्रा परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंची है। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर बच्ची का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप ये भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रास्ते में आरोपित युवक ने छात्रा को जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना के दौरान दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है। जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग साबित हुआ। फुटेज में युवक घटना वाले दिन सुबह करीब 12:15 बजे क्षेत्र की ओर जाता और दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच लौटता नजर आया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खेत में काम से जाने की बात कही, लेकिन घटनास्थल और खेत की दूरी का मिलान करने पर पुलिस को संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने वारदात कबूल कर ली। संदिग्ध युवक को दो दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को डिटेन किया गया। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया था।

बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव ये भी पढ़ें  बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव

चौथे दिन मंगलवार दोपहर ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हुआ और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्रशासन ने परिजनों को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 5 लाख रुपये, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है। साथ ही एक करोड़ रुपये मुआवजे का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की बात कही गई है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

प्रयागराज। कुम्भ के पावन अवसर पर सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

मुजफ्फरनगर: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD) राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा

सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

नोएडा: बारात में चोरों ने बैग और सोने की चैन चोरी की, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा ।  नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में आई एक बारात में रात को चोर भी बाराती बनकर शामिल हो...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: बारात में चोरों ने बैग और सोने की चैन चोरी की, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के मधेपुरा में दबंगई : मांगी सिगरेट नहीं दिया तो मुंह में गोली मार दी

मधेपुरा। शहर के कॉलेज चौक पेट्रोल पंप से पूरब इलाके में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार के मधेपुरा में दबंगई : मांगी सिगरेट नहीं दिया तो मुंह में गोली मार दी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

प्रयागराज। कुम्भ के पावन अवसर पर सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर: चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश