छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट रास्तों को बंद कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ मिला नहीं।
ये भी पढ़ें IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ के घोटाले से 20% गिरा शेयर, निवेशकों के ₹14,000 करोड़ डूबेपुलिस की तरफ से परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ईमेल कहां से आया है, उसको पता लगाने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई बार सूचना मिली है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ है। वकीलों के साथ समन्वय कर काम किया जा रहा है। हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के परिसर में आने की इजाजत नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने इस तरह की झूठी सूचना दी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड परिसर में मौजूद हैं। लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। कोर्ट परिसर संवेदनशील स्थानों में शामिल है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन अधिकांश मामलों में धमकियां फर्जी पाई गईं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां