नोएडा । थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम गांजा और 111 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से गांजा तस्करी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त 1उदय राय पुत्र गंगाराम राय तथा अर्जुन कुमार पुत्र परमानन्द महतो को डीएनडी रोड़ जेजे कॉलोनी, सेक्टर-17 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से कुल 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गैर राज्यों से गांजा की तस्करी कर एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने का काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना पुलिस ने राहुल पुत्र अरविंद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 अद्धा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से तस्करी की शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 42 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 28 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 44 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी फिल्म सिटी के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
टिप्पणियां