ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अच्छी पहल, श्रमिक सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ

 नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि उद्योग चलाने के लिए कुशल कारीगर बहुत जरूरी हैं और श्रमिकों को रोजगार की जरूरत है। यह श्रमिक सुविधा केंद्र दोनों की जरूरत को पूरा करेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित सेक्टर ईकोटेक-3 में निर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र के शुभारंभ के मौके पर सोमवार को दादरी विधायक ने यह बात कही। 
 
यह ग्रेटर नोएडा का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय की मौजूदगी में विधायक ने इसका उद्घाटन कर संचालन का जिम्मा उद्यमी संगठन को सौंपा।
 
 कुशल कारीगरों और उद्यमियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 की तरफ से सेक्टर ईकोटेक-3 में स्थित उद्योग केंद्र टू में पानी की टंकी के पास पहला श्रमिक सुविधा केंद्र बनाया गया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से करीब चार माह में इसका निर्माण पूरा हुआ है। इसमें कुशल कारीगरों (महिला-पुरुष दोनों) के बैठने के लिए कमरे, शौचालय और किचन का निर्माण किया गया है। रोजगार की तलाश में ये कारीगर श्रमिक सुविधा केंद्र में बैठेंगे। यहां दो रजिस्टर रखे जाएंगे। एक रजिस्टर में श्रमिकों का नाम व नंबर लिखा रहेगा और दूसरे रजिस्टर में उद्यमियों की जरूरत लिखा जाएगा, जिसमें कार्य और श्रमिकों की संख्या के बारे में जानकारी होगी, जिससे उद्यमी अपनी जरूरत के हिसाब से यहां से कारीगर बुला सकेंगे। श्रमिक सुविधा केंद्र इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन को सौंप दिया गया है।
 
 इसे चलाने और श्रमिकों तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी एसोसिएशन की होगी। इसके उद्घाटन के अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह सुविधा केंद्र श्रमिकों और उद्यमियों के बीच सेतु का काम करेगा। उद्योग चलाने के लिए कुशल श्रमिक बहुत जरूरी हैं और श्रमिकों को रोजगार की जरूरत रहती है। इस सुविधा केंद्र से दोनों की जरूरत पूरी हो सकेगी। उन्होंने इस पहल के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ  एनजी रवि कुमार की सराहना की। विधायक की तरफ से श्रमिकों को शॉल और मिठाई भेंट की गई। इस दौरान प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक  प्रशांत समाधिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने की अध्यक्षता

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री संदर्भों, लंबित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण तथा सीएम डैशबोर्ड...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने की अध्यक्षता

मेरठ: सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जेल से छूटकर आरोपी दे रहा धमकी

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जेल से छूटकर आरोपी दे रहा धमकी

हरिद्वार में महाकुंभ 2027 की तैयारी: सीएम धामी ने केंद्र से मांगी ₹408 करोड़ की संजीवनी

नई दिल्ली/हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2027 में धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले 'महाकुंभ' को...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  उत्तराखंड 
हरिद्वार में महाकुंभ 2027 की तैयारी: सीएम धामी ने केंद्र से मांगी ₹408 करोड़ की संजीवनी

मेरठ के कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, जान की गुहार लगा रही पत्नी एसएसपी की चौखट पर पहुंची

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कपड़ा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, जान की गुहार लगा रही पत्नी एसएसपी की चौखट पर पहुंची

मुजफ्फरनगर: आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बरती सख्ती, डीएम ने अधिकारियों को दी 'प्रतिकूल प्रविष्टि' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आईजीआरएस पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की गहन...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बरती सख्ती, डीएम ने अधिकारियों को दी 'प्रतिकूल प्रविष्टि' की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

मेरठ: सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जेल से छूटकर आरोपी दे रहा धमकी

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जेल से छूटकर आरोपी दे रहा धमकी

मेरठ के कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, जान की गुहार लगा रही पत्नी एसएसपी की चौखट पर पहुंची

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कपड़ा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, जान की गुहार लगा रही पत्नी एसएसपी की चौखट पर पहुंची

होली 2026 : मथुरा के इस गांव में सदियों से होलिका दहन की अनोखी परंपरा, जलती आग पर चलते हैं पुजारी

मथुरा। रंगों के पर्व होली की शुरुआत ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज के साथ हो चुकी है। फूलों की होली,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
होली 2026 : मथुरा के इस गांव में सदियों से होलिका दहन की अनोखी परंपरा, जलती आग पर चलते हैं पुजारी

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वयस्क जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रयागराज।  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे वयस्क जोड़ों की सुरक्षा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम और महत्वपूर्ण राज्य...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वयस्क जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर