होली 2026 : मथुरा के इस गांव में सदियों से होलिका दहन की अनोखी परंपरा, जलती आग पर चलते हैं पुजारी

On

मथुरा। रंगों के पर्व होली की शुरुआत ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज के साथ हो चुकी है। फूलों की होली, लठमार या लड्डू की होली, सभी मन मोहते हैं। वहीं, कृष्ण नगरी मथुरा के फालैन गांव में अनोखी परंपरा देखने को मिलती है, जहां के निवासी सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन भक्ति और विश्वास के साथ करते हैं। मथुरा जिले के फालैन गांव में सदियों पुरानी होलिका दहन की परंपरा आज भी जीवंत है, जो भक्त प्रह्लाद की आस्था और अग्नि परीक्षा की याद दिलाती है।

 

मुरादाबाद में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों से जान का खतरा बताया ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों से जान का खतरा बताया

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे ! ये भी पढ़ें  "ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

यह गांव 'प्रह्लाद की नगरी' के नाम से जाना जाता है और यहां होलिका दहन केवल अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि अटूट विश्वास, तपस्या और साहस का उदाहरण है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार, फालैन गांव का होलिका दहन आस्था का अद्भुत उत्सव है। होलिका दहन से लगभग 45 दिन पहले गांव का पुजारी कठोर व्रत, तप, ब्रह्मचर्य पालन, भूमि-शयन और विशेष अनुष्ठान शुरू करता है। प्रह्लाद मंदिर में रहकर वह दिन में एक बार भोजन करता है और सात्विक जीवन जीता है। इसके बाद होलिका दहन की रात, प्रह्लाद कुंड में स्नान और पूजा के बाद विशाल होलिका प्रज्वलित की जाती है।

आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

 

जब आग प्रचंड रूप ले लेती है और अंगारे दहकने लगते हैं, तब पुजारी नंगे पैर, निडर होकर जलती हुई होलिका के बीच से गुजरता है या दौड़ लगाता है। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होता है। यह परंपरा सतयुग से चली आ रही मानी जाती है, जो भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की कहानी से जुड़ी है। होलिका, प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठी, लेकिन प्रह्लाद की आस्था से वह खुद जल गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। फालैन में पुजारी इसी घटना का जीवंत रूप निभाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि सदियों से यह परंपरा चली आ रही है और कोई भी पुजारी कभी घायल नहीं हुआ। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

नोएडा में नौसेना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि,आर्मी स्कूल की पत्रिका का किया विमोचन 

नोएडा। सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को आयोजित वार्षिक श्रद्धांजलि समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में नौसेना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि,आर्मी स्कूल की पत्रिका का किया विमोचन 

सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र.. सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र.. सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में वन्यजीव शिकार का मामला, नीलगाय के अवशेष बरामद

मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार रात शिकारियों ने एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में वन्यजीव शिकार का मामला, नीलगाय के अवशेष बरामद

कैराना में न्यायालय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

   शामली। कैराना पुलिस ने न्यायालय से लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त...
शामली 
कैराना में न्यायालय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 6 मार्च तक दावे-आपत्तियां, 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मतदाता सूची पुनरीक्षण: 6 मार्च तक दावे-आपत्तियां, 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन

उत्तर प्रदेश

संभल: लखनऊ जूडो प्रतियोगिता के लिए संभल के 10 खिलाड़ी चयनित, मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। लखनऊ में 25 से 27 फरवरी तक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: लखनऊ जूडो प्रतियोगिता के लिए संभल के 10 खिलाड़ी चयनित, मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

मुरादाबाद: 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया भूमि पूजन

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल के निर्माण का शुभारंभ भूमि पूजन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया भूमि पूजन

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद शादी का वादा तोड़ना अपराध नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि दो पढ़े लिखे बालिगों के बीच लम्बे समय तक कायम शारीरिक सम्बंध,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद शादी का वादा तोड़ना अपराध नहीं

मुरादाबाद: भीम आर्मी ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, टाहनायक गांव में गड्ढे हटाने की उठाई मांग

मुरादाबाद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सोमवार को मुरादाबाद में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भीम आर्मी ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, टाहनायक गांव में गड्ढे हटाने की उठाई मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर