गोरखपुर एम्स की डॉक्टर से छेड़छाड़: डेढ़ किमी तक पीछा कर अश्लील कमेंट्स, आरोपी ने शर्ट उतारकर डराया और बैड टच की कोशिश की

NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की

On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक शर्मनाक और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एम्स (AIIMS) गोरखपुर की एक महिला डॉक्टर के साथ सरेराह छेड़छाड़, पीछा करने और अभद्रता का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।  

शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे।

मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के मान-सम्मान से समझौता नहीं, मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल अब अक्टूबर 2026 तक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के मान-सम्मान से समझौता नहीं, मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल अब अक्टूबर 2026 तक

एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। घटना 22 फरवरी को रात 8 बजे की है । कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड ) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया।

सहारनपुर: त्योहारों पर सुरक्षा का 'देवबंद मॉडल', एसएसपी अभिनंदन सिंह ने खुद सड़कों पर उतरकर परखी कानून-व्यवस्था ये भी पढ़ें  सहारनपुर: त्योहारों पर सुरक्षा का 'देवबंद मॉडल', एसएसपी अभिनंदन सिंह ने खुद सड़कों पर उतरकर परखी कानून-व्यवस्था

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी  ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

डेढ़ किलोमीटर तक पीछा

एम्स गोरखपुर में तैनात महिला डॉक्टर जब अपनी ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं, तब एक मनचले युवक ने उनका पीछा करना शुरू किया। आरोपी करीब 1.5 किलोमीटर तक लगातार उनके पीछे आता रहा। पीछा करने के दौरान आरोपी ने डॉक्टर पर भद्दे और अश्लील कमेंट्स किए। हद तो तब हो गई जब उसने डॉक्टर को गलत तरीके से छूने (Bad Touch) की कोशिश की। जब महिला डॉक्टर ने विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने बीच सड़क पर अपनी शर्ट उतार दी और उन्हें डराने-धमकाने लगा। वह लगातार अश्लील हरकतें करता रहा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं।देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी।गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- यह जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को एम्स की डॉक्टर से कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही। CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने कठोर कार्रवाई की जाएगी।

NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की 

वहीं नाफोर्ड ने CM योगी के नाम संबोधित एक लेटर जारी की है। जिसमें इस घटना को कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग कि गोरखपुर पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने और ओरियन मॉल व आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संभल: लखनऊ जूडो प्रतियोगिता के लिए संभल के 10 खिलाड़ी चयनित, मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। लखनऊ में 25 से 27 फरवरी तक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: लखनऊ जूडो प्रतियोगिता के लिए संभल के 10 खिलाड़ी चयनित, मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

मुजफ्फरनगरः खतौली के स्कूल में प्रिंटर के भीतर निकला सांप, कार्यालय में मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला

   मुजफ्फरनगर। खतौली के एक निजी स्कूल के कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां रखे एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः खतौली के स्कूल में प्रिंटर के भीतर निकला सांप, कार्यालय में मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला

मुरादाबाद: 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया भूमि पूजन

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल के निर्माण का शुभारंभ भूमि पूजन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, जेवरात-नकदी लेकर दुल्हन पक्ष फरार

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। जनपद के मीरापुर कस्बे में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, जेवरात-नकदी लेकर दुल्हन पक्ष फरार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद शादी का वादा तोड़ना अपराध नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि दो पढ़े लिखे बालिगों के बीच लम्बे समय तक कायम शारीरिक सम्बंध,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद शादी का वादा तोड़ना अपराध नहीं

उत्तर प्रदेश

संभल: लखनऊ जूडो प्रतियोगिता के लिए संभल के 10 खिलाड़ी चयनित, मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। लखनऊ में 25 से 27 फरवरी तक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: लखनऊ जूडो प्रतियोगिता के लिए संभल के 10 खिलाड़ी चयनित, मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

मुरादाबाद: 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया भूमि पूजन

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल के निर्माण का शुभारंभ भूमि पूजन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: 100 बेड के सरकारी मेडिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया भूमि पूजन

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद शादी का वादा तोड़ना अपराध नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि दो पढ़े लिखे बालिगों के बीच लम्बे समय तक कायम शारीरिक सम्बंध,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद शादी का वादा तोड़ना अपराध नहीं

मुरादाबाद: भीम आर्मी ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, टाहनायक गांव में गड्ढे हटाने की उठाई मांग

मुरादाबाद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सोमवार को मुरादाबाद में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भीम आर्मी ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, टाहनायक गांव में गड्ढे हटाने की उठाई मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर