बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर के डेन्टिस्ट पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

पड़ताल में जुटी नवाबाद पुलिस

On

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर के डेंटिस्ट पति ने आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व उन्होंने सोमवार सुबह पत्नी-बच्चों के साथ नाश्ता किया। दोनों बच्चों को स्कूल भेज दिया। नाै बजे पत्नी भी ड्यूटी पर चली गईं। इसके बाद पतली रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उनके आवास पर काम करने वाली काम करने पहुंची। उसके द्वारा काफी देर तक गेट खटखटाने पर गेट नहीं खुला। इस पर डॉक्टर की पत्नी को फोन मिलाकर सूचना दी गई। प्रोफेसर पत्नी के पहुंचने पर गेट की जाली काटी गई। पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो पति का शव पंखे से लटक रहा था। यह देखते ही वह बेहोश हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

 

मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात ये भी पढ़ें  मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात

अमरोहा: "लक्ष्य पर रखें सटीक निशाना", बिजनौर फायरिंग रेंज में एसपी अमित कुमार आनंद ने रिक्रूट आरक्षियों को सिखाए युद्ध कौशल के गुर ये भी पढ़ें  अमरोहा: "लक्ष्य पर रखें सटीक निशाना", बिजनौर फायरिंग रेंज में एसपी अमित कुमार आनंद ने रिक्रूट आरक्षियों को सिखाए युद्ध कौशल के गुर

राधिका चौधरी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह परिवार के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रहती हैं। उनके पति डॉ. नीरज कुरील पेशे से डेंटिस्ट थे। डॉ. नीरज कुरील का परिवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा मंदिर के पास रहता है। 2017 में उनको आवास अलॉट हुआ था। तब से प्रोफेसर राधिका अपने पति नीरज, दोनों बच्चों नैतिक (14) और यशिका (10) के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में 96 आवास के ई-ब्लॉक के ई-4 फ्लैट में रहती थीं। बेटा नैतिक कुरील सीकेसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। जबकि 10 साल की बेटी यशिका सनफ्रांसिस स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती है।

हरदोई सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल ये भी पढ़ें  हरदोई सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल

 

डॉ. नीरज का झांसी मेडिकल कॉलेज के सामने शालू डेंटल क्लीनिक के नाम से क्लिनिक हैं। रविवार रात को उनका परिवार एक बर्थ-डे पार्टी में गया था। सभी रात में ही लौटकर आ गए थे। सुबह बच्चे स्कूल चले गए। इसके बाद राधिका ने पति के साथ नाश्ता किया। फिर यूनिवर्सिटी चली गई। घर में डॉ. नीरज ही अकेले थे।

चीफ प्रॉक्टर ने बताई घटना

यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरके सैनी ने बताया कि प्रोफेसर राधिका के जाने के बाद मेड काम करने के लिए फ्लैट पर आई थी। डोर बेल बजाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने पड़ोस की फैमिली को बुलाया। इसके बाद पड़ोसियों ने राधिका को फोन कर सूचना दी। तब जाकर महिला प्रोफेसर क्लास छोड़कर घर पहुंचीं। वहीं हंसते हुए आए बच्चे जानकारी पर फूट-फूटकर रोने लगे।

चौकी प्रभारी का कहना

यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज निखिल सिंह ने बताया कि नीरज कुरील ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके लीवर में दिक्कत थी। सुसाइड किन कारणों की वजह से किया है, इसकी जांच की जा रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर