सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन विकास गुप्ता की अदालत ने इस मामले में 13 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

एडीजीसी दीपक सैनी के अनुसार यह खूनी वारदात 12 नवंबर 2016 को थाना गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में अंजाम दी गई थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे मुन्नवर मुस्तफा सनव्वर मुस्तकीम शौकीन मोहसीन अनवर इस्लाम गुलजार जमशेद प्रवेज और राकिब समेत अन्य आरोपी हथियारों से लैस होकर वादी इसरार के घर पहुंचे थे। खेत पर कब्जे की नीयत से आए इन आरोपियों ने विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में इसरार के पिता यामीन और चाचा तासीन की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अख्तर अलीजान गुलफाम और लियाकत गंभीर रूप से घायल हुए थे।

रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ ये भी पढ़ें  रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ

ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिसके बाद इसरार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। अदालत ने गवाहों के बयानों और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर 13 आरोपियों को हत्या और जानलेवा हमले का दोषी पाया। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी पप्पू का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस फैसले के बाद वादी पक्ष ने न्याय मिलने पर संतोष व्यक्त किया है।

बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत, सर्विस पिस्टल बरामद, जांच जारी ये भी पढ़ें  बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत, सर्विस पिस्टल बरामद, जांच जारी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर