यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पृथ्वीपाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के कन्धई थाना क्षेत्र स्थित दीवानगंज बाजार के पास ग्राम नेवादा जाने वाली सड़क से आरोपी को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अनुसार, पृथ्वीपाल सरोज चन्दौली में में गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने ग्राम नेवादा आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बैंक से फाइनेंस कर एक डीसीएम वाहन खरीदा था, जिसे बाद में बिहार निवासी संदीप शर्मा को किराये पर चलाने के लिए दे दिया गया था। संदीप शर्मा एक सक्रिय गौ-तस्करी गिरोह से जुड़ा है, जो इटावा और प्रयागराज के जंगलों से गोवंशीय पशुओं को लोड कर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल तक सप्लाई करता था। वर्ष 2025 में चन्दौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ा था, जिसमें पृथ्वीपाल सरोज की संलिप्तता सामने आई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां