यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

पीएम-कुसुम योजना के तहत 581 पीपीए पर मुहर से ऊर्जा सुधारों को मिली नई रफ़्तार 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। कृषि फीडरों के सोलराइजेशन (सौर ऊर्जाकरण) के लिए लागू प्रधानमंत्री कुसुम योजना (कंपोनेंट C2) राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है, जिसमें कौशांबी और बिजनौर में सफल 3.3 मेगावाट की पायलट परियोजनाएं अब पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बन बन चुकी हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 3.67 लाख कृषि उपभोक्ताओं को अब दिन के समय सिंचाई के लिए निर्बाध और विश्वसनीय बिजली मिल सकेगी।

बड़े पैमाने पर निवेश और क्षमता विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक 1708.1 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए 581 पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) निष्पादित कर लिए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और पारंपरिक बिजली व डीजल पर उनकी निर्भरता को कम करना है। योगी सरकार की यह पहल न केवल प्रदेश को 'हरित ऊर्जा' की दिशा में ले जा रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त कर रही है। इससे अनुमानित 3.67 लाख कृषि उपभोक्ताओं को दिन में नियमित बिजली आपूर्ति मिलने की संभावना है। योगी सरकार की यह पहल न केवल ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने और प्रदेश को हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करने का भी प्रभावी कदम है।

सहारनपुर में कार-ट्रक हादसा: उमरा लौट रहे डॉक्टर की मौत, 7 घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर में कार-ट्रक हादसा: उमरा लौट रहे डॉक्टर की मौत, 7 घायल


प्रति मेगावाट 1.55 करोड़ रुपये की भारी सब्सिडी
परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकार ने वित्तीय ढांचे को बेहद आकर्षक बनाया है। योजना के तहत केंद्र सरकार अधिकतम 1.05 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट की सहायता देगी। जबकि राज्य सरकार: 50 लाख रुपये प्रति मेगावाट की अतिरिक्त पूंजीगत सहायता देगी। यानी कुल मिलाकर 1.55 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट तक की वित्तीय मदद दी जा रही है। कौशांबी और बिजनौर में सफल 3.3 मेगावाट की पायलट परियोजनाएं अब पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बन चुकी हैं।

गोरखपुर: पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के बाद पहली बार घर पहुंचे विशाल, हुआ जोरदार स्वागत ये भी पढ़ें  गोरखपुर: पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के बाद पहली बार घर पहुंचे विशाल, हुआ जोरदार स्वागत

डिस्कॉम की वित्तीय सेहत में होगा सुधार
कृषि फीडरों के सौर ऊर्जाकरण से बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर सब्सिडी का भारी बोझ कम होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर बिजली उत्पादन से ट्रांसमिशन लॉस कम होगा और दिन के समय महंगी बिजली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, प्रभावी मॉनिटरिंग और मजबूत भुगतान तंत्र से यह योजना उत्तर प्रदेश के ऊर्जा ढांचे को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज: 22 जिलों की जनता 50 वर्षों से कर रही है आंदोलन ये भी पढ़ें  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज: 22 जिलों की जनता 50 वर्षों से कर रही है आंदोलन

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर