मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत, जानसठ मार्ग पर देर रात हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर रविवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति देर रात साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति सड़क पर गंभीर हालत में गिर पड़ा।

मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात ये भी पढ़ें  मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात

मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है, जो गांव सहावली की निवासी थी । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश ये भी पढ़ें  अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर