बदायूं में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 3 की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में रविवार को उझानी कोतवाली स्थित बरेली मथुरा हाइवे पर दो बसों की टक्कर में तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि उझानी कोतवाली स्थित बरेली मथुरा हाइवे पर आज सुबह रोडवेज बस और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में निजी बस में सवार आठ बाराती घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया है, शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है।
एएसपी ने बताया कि हादसे में जिन लोगों की माैत हुई हैं, उनकी पहचान कासगंज निवासी योगेश (32), बीवी सलेमपुर निवासी सोनू (21) और कछला के वार्ड नंबर पांच निवासी किशन (14) के रूप में हुई है। वहीं अन्य पांच लोग घायल है। कुछ लोगों को मामूली चोटे आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एएसपी ने बताया कि कासगंज के नगला भम्मन निवासी प्रेमपाल के बेटे की 21 फरवरी को शादी थी। शनिवार रात को निजी बस से बारात जिला शाहजहांपुर के पटना बारकेला गांव गयी थी। विवाह सम्पन्न होने के बाद रविवार सुबह बारात लौट रही थी। तभी बरेली मथुरा हाइवे पर कासगंज से आ रही रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगें की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकाें को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां