होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

1300 किलो संदिग्ध मैदा और मिर्च पाउडर सीज; बिना लाइसेंस चल रही मिल पर भी कार्रवाई

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कड़े निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न कस्बों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री सीज की गई और नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मिलक में राधा रानी ट्रेडर्स पर छापा, भारी मात्रा में मैदा जब्त

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की" ये भी पढ़ें  'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मिलक स्थित राधा रानी ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहाँ प्रतिष्ठान संचालक हैप्पी गुप्ता के स्टॉक की जांच की गई। गुणवत्ता संदिग्ध लगने पर टीम ने 1303 किलोग्राम मैदा (29 बोरी) जिसकी कीमत लगभग 46 हजार रुपये है, को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके अलावा 37.5 किलो लाल मिर्च पाउडर भी कब्जे में लिया गया है।

दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला का इलाका,सुरक्षा घेरा सख्त ये भी पढ़ें  दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला का इलाका,सुरक्षा घेरा सख्त

बिना पंजीकरण चल रही थी स्पेलर इकाई स्वार क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई। यहाँ अशरफ द्वारा संचालित स्पेलर इकाई बिना किसी वैध खाद्य पंजीकरण (Food License) के चलती पाई गई। टीम ने यहाँ से सरसों के तेल और पिसी धनिया के नमूने लिए। मौके पर मिले सरसों के तेल और धनिया पाउडर को सीज करते हुए संचालक को सख्त हिदायत दी गई कि बिना लाइसेंस कारोबार करने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

डेरी और किराना स्टोर भी जांच के घेरे में

प्रशासन की टीम ने मिलक के रास डंडिया स्थित सतीश किराना स्टोर से नमकीन और स्वार के समोदिया स्थित नवी हुसैन डेरी से क्रीम का नमूना लिया। त्यौहारों के दौरान डेरी उत्पादों में मिलावट की शिकायतों को देखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है।

रिपोर्ट आने पर होगी कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कुल छह विधिक नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर के जंगल में मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने पहचान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय