जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन के पेड वर्जन, प्रॉक्सी आईपी और अलग-अलग लोगों के वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल किया था।
आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के अनुसार, 17 फरवरी को जौनपुर जिला न्यायाधीश के सरकारी ई-मेल आईडी पर पांच अलग-अलग ई-मेल आईडी से धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। इन ई-मेल में जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए मुख्यमंत्री से एक लाख रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में थाना लाइन बाजार, जौनपुर में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी
जांच के दौरान एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी विशाल रंजन (निवासी बक्शपुर, थाना निजामाबाद, आजमगढ़) की पहचान की। जिसके बाद सिधारी क्षेत्र में हड़हा बाबा के पास से किराए के कमरे से गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड, चार सिम कार्ड और 21,092 रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में करीब 50 फर्जी ई-मेल आईडी और 20 फर्जी फेसबुक अकाउंट भी मिले।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बदला लेने के लिए उसने लड़की के मंगेतर और उसके परिचितों के नाम से फर्जी ई-मेल बनाकर धमकी भेजी थी, ताकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सके। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां