सहारनपुर में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को फसल बीमा और दुर्घटना कल्याण योजना का डीबीटी वितरण

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 कालीदास मार्ग, लखनऊ से अपने कर कमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का लाईव प्रसारण प्रातः 10.00 बजे से किया गया। 
 
जनपद में इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एन॰आई॰सी॰ सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में किया गया। जनपद में संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 11 कृषक लाभार्थी श्रीमती कंवलता पत्नी स्व॰ राकेश कुमार, ग्राम लाखनौर, श्रीमती अंजू पुत्रवघू स्व॰ श्री सुरेन्द्र, ग्राम जुड्डी, श्रीमती गुड्डी पत्नी स्व॰ भवंर सिंह, निवासी मौ॰शेखजादगान, श्रीमती शाहीन बानो पत्नी स्व॰ शहजाद अली, निवासी शाहबपुरा, अमित कुमार पुत्र स्व॰ तारा, निवासी कालूवाला जहानपुर, श्रीमती शीला माता स्व॰ अंकुर कुमार निवासी दौलतपुर उर्फ चापरचिडी, आकाश शर्मा पुत्र स्व॰ बेबी देवी, निवासी बाबैल बुजुर्ग, श्रीमती स्वीटी देवी पत्नी स्व॰ ईश्वर पाल निवासी जन्धेडा समसपुर, श्रीमती निरमा देवी पत्नी स्व॰ सतपाल निवासी ग्राम मोरा, श्रीमती अंजू पत्नी स्व॰ सतपाल, निवासी भारापुर, श्रीमती पूजा यादव पत्नी स्व॰ सोनू कुमार निवासी माण्डेबास को पांच-पांच लाख रूपये की धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा बटन दबाकर कृषक लाभार्थी के खातो में धनराशि स्थानान्तरित की गयी।
 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की क्षतिपूर्ति हेतु जनपद में कुल 06 कृषक लाभार्थी श्री करेशन ग्राम छपरेडी, लेखराज ग्राम रोशनपुर, श्यामलाल ग्राम अलीपुर सम्भालकी, श्रीमति बाला देवी ग्राम अलीपुर सम्भालकी, श्री अंकित कुमार ग्राम अलीपुर सम्भालकी, बृजेश कुमार ग्राम अलीपुर सम्भालकी को योजना में लाभान्वित किया गया। जनपद की समस्त तहसीलों, विकासखण्डो एवं राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का लाईव प्रसारण कृषको को दिखाया गया। इस अवसर पर सन्दीप पाल, उप कृषि निदेशक, कपिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी, नितेश कुमार, जिला समन्वयक फसल बीमा, नौरतु सिंह बादल,  अमित कुमार एस.एम. एस. एवं लाईव प्रसारण में 53 कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुजफ्फरनगर। होली के आगामी त्यौहार के मद्देनजर शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर के जंगल में मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने पहचान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय