मंडलायुक्त का कलेक्ट्रेट और तहसील सदर में औचक निरीक्षण, लंबित पत्रावलियों को लेकर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

सहारनपुर: मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील सदर और विकासखंड बलियाखेड़ी का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व और न्यायिक पटल पर फाइलों के रखरखाव का बारीकी से अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयों में कोई भी पत्रावली लंबित न रखी जाए और सभी अधिकारी समयांतर्गत निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि विशेष रूप से पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों को दिन-प्रतिदिन की सुनवाई कर जल्द से जल्द निपटाया जाए।

राजस्व न्यायालयों और अभिलेखागारों की पड़ताल

यूपी विधानसभा: मंत्री ने स्पीकर सतीश महाना को जता दिया उनके इलाके में विकास पर अहसान,  भड़के स्पीकर; कहा- काम कराने के लिए ही हो ये भी पढ़ें  यूपी विधानसभा: मंत्री ने स्पीकर सतीश महाना को जता दिया उनके इलाके में विकास पर अहसान, भड़के स्पीकर; कहा- काम कराने के लिए ही हो

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद स्तरीय समस्त राजस्व न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक और भूलेख कार्यालयों का निरीक्षण किया। भूलेख अनुभाग में उन्होंने कृषक दुर्घटना से संबंधित पत्रावलियों की स्थिति देखी और संयुक्त कार्यालय में पटलवार कार्य विभाजन की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय समेत अपर जिलाधिकारियों के न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि पुराने वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए और वरासत से संबंधित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर हो। उन्होंने वरासत प्रकरणों के समाधान के लिए गांवों में चौपाल लगाने के भी निर्देश दिए।

यूपी विधानसभा: मंत्री नरेंद्र कश्यप को स्पीकर की सख्त फटकार, बोले- "बैठ जाइए, वरना माइक बंद करवा दूंगा" ये भी पढ़ें  यूपी विधानसभा: मंत्री नरेंद्र कश्यप को स्पीकर की सख्त फटकार, बोले- "बैठ जाइए, वरना माइक बंद करवा दूंगा"

तहसील सदर में व्यवस्थाएं देख जताई संतुष्टि

सहारनपुर में मची चीख-पुकार: कार और डंपर की टक्कर में दो की मौत, कार के उड़े परखच्चे ये भी पढ़ें  सहारनपुर में मची चीख-पुकार: कार और डंपर की टक्कर में दो की मौत, कार के उड़े परखच्चे

तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के न्यायालयों सहित रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग और रिकॉर्ड रूम की जांच की। उन्होंने नायब तहसीलदार नगर को निर्देश दिए कि पुरानी फाइलों का अध्ययन कर प्रतिदिन सुनवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों का रखरखाव और फाइलों का परगना वार वर्गीकरण दुरुस्त पाया गया। संग्रह कार्यालय में अमीन वार विवरण और कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली को देखकर उन्होंने संतोष प्रकट किया। उन्होंने खतौनी का मिलान रजिस्टर मालिकान से किया और लेखपालों की सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए।

विकासखंड बलियाखेड़ी का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश

निरीक्षण के अंतिम चरण में मंडलायुक्त विकासखंड बलियाखेड़ी पहुँचे। उन्होंने वहां परिसर में खाली पड़ी भूमि का उपयोग करने के निर्देश दिए और कहा कि खाली स्थान पर पौधारोपण कर उसे फूलों के पौधों से सौंदर्यीकृत किया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

दैनिक राशिफल: 22 फरवरी 2026, रविवार

मेष- व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 22 फरवरी 2026, रविवार

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलेक की तीनों तहसीलों में किया गया। शनिवार को शामली  तहसील सभागार8...
शामली 
शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

उत्तर प्रदेश

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

   बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग की एक संवेदनहीन कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय