देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा का देश का भंडार पहली बार 725 अरब डॉलर के पार गया है। इससे पहले 06 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 3.55 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और शुक्रवार को यह 573.603 अरब डॉलर रहा। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा, जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में संदर्भ दर के आधार पर होता है।
ये भी पढ़ें CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने की मोहन भागवत से मुलाकात, यूपी में बड़े बदलाव के संकेत?
आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार भी 4.99 अरब डॉलर बढ़कर 128.466 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 10.3 करोड़ डॉलर बढ़कर क्रमशः 4.734 अरब डॉलर और 18.924 अरब डॉलर हो गया।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान, यूरोप और रूस के बाद भारत पांचवें स्थान पर है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां