रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में चार अप्रैल को अगली सुनवाई

On

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग मामले की सुनवाई टाल दिया है। शनिवार काे सुनवाई करने वाले जज सुशांत चंगोट्रा के उपलब्ध नहीं होने की वजह से सुनवाई टली है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 4 अप्रैल को होगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। वाड्रा के वकील ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट को संज्ञान नहीं लेना चाहिए। स्पेशल जज सुशांत चंगोट्रा ने मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को करने का आदेश दिया।

मेरठ: एक दिन की ठंड के बाद फिर लौटी गरमी, आज तेज धूप के साथ बढ़ा पारा ये भी पढ़ें  मेरठ: एक दिन की ठंड के बाद फिर लौटी गरमी, आज तेज धूप के साथ बढ़ा पारा

कोर्ट ने 2 अगस्त, 2025 को वाड्रा समेत इस मामले के 10 आरोपितों को समन जारी किया था। ईडी ने 17 जुलाई, 2025 को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर भूमि से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें वाड्रा और 10 अन्य लोगों के नाम हैं। उनकी कंपनी, मेसर्स स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी शामिल है। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी की 37.64 करोड़ की 43 संपत्तियों को मनी लांड्रिंग के मामले में जब्त किया है।

CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने की मोहन भागवत से मुलाकात, यूपी में बड़े बदलाव के संकेत? ये भी पढ़ें  CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने की मोहन भागवत से मुलाकात, यूपी में बड़े बदलाव के संकेत?

इस मामले की शुरुआत 2008 में हुई थी। गुरुग्राम के शिकोहपुर में जमीन का सौदा हुआ था। स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी ने साढ़े तीन एकड़ जमीन मात्र साढ़े सात करोड़ रुपये में खरीदी थी। वाड्रा इस कंपनी में डायरेक्टर थे। यह जमीन ओंकारेश्वर प्राॅपर्टीज से खरीदी गई थी। इस जमीन का मालिकाना हक सिर्फ 24 घंटे में ही वाड्रा की कंपनी के नाम पर हो गया। स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी ने 2012 में वही जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ में बेच दी। इससे कंपनी को बहुत ज्यादा मुनाफा हुआ। इस मामले में 2018 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: शामली के 'आयनेक्स टेक्सटाइल पार्क' के निर्माण पर तत्काल रोक, अवैध निर्माण और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस ये भी पढ़ें  एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: शामली के 'आयनेक्स टेक्सटाइल पार्क' के निर्माण पर तत्काल रोक, अवैध निर्माण और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलेक की तीनों तहसीलों में किया गया। शनिवार को शामली  तहसील सभागार8...
शामली 
शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय ठंड का...
शामली 
शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

शामली। शहर  के इंडस्ट्रियल एरिया कंडैला में अवैध रूप से संचालित पनीर फैक्ट्री का सहारनपुर से पहुंची खाद्य विभाग शनिवार...
शामली 
शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शामली। एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार...
शामली 
शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

   बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग की एक संवेदनहीन कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में विभागाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों को अवकाश देने के अधिकार पर  31 मार्च तक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सर्वाधिक लोकप्रिय