मेरठ: एक दिन की ठंड के बाद फिर लौटी गरमी, आज तेज धूप के साथ बढ़ा पारा
मेरठ। एक दिन की ठंड के बाद मौसम ने करवट बदली है। आज गुरुवार को तेज धूप के साथ फिर से पारा बढ़ा है। आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है। हालांकि बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिर गया था। लेकिन आज गुरुवार को फिर से तीन डिग्री तापमान चढ़ गया है। बुधवार को मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश और आसमान में बादल के चलते मौसम में ठंडक घुली थी। मेरठ सहित कई जिलों में तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। बादल और ठंडी हवाओं के कारण 10 दिन बाद ठंड का अहसास हुआ। लेकिन आज गुरुवार को फिर से मौसम ने पलटी मारी है। आज तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई है। बदले मौसम का असर लोगों पर पड़ा है।
बुधवार को मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम ठंडा रहा था।
ये भी पढ़ें "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयानबुधवार को सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और दिन भर धूप नहीं निकली। करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं। जिससे अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। आज गुरुवार को बारिश के बाद निकली धूप से तापमान तीन डिग्री चढ़ गया है। मौसम विभाग ने अभी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। पश्विम विक्षोभ के चलते रात का तापमान बढ़ा है। आज 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा था। तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा था। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। पिछले तीन हफ्तों से तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर था। लेकिन बुधवार को बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां