संघ प्रमुख मोहन भागवत का आज से मेरठ में दो दिन प्रवास, माधवकुंज में संवाद कार्यक्रम

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिन के लिए मेरठ प्रवास पर होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज 19 फरवरी को शाम तक मेरठ पहुंचेगे। इसके बाद 20 और 21 फरवरी को माघवपुरम के संघ कार्यालय माधवकुंज में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संघ प्रमुख संवाद कार्यक्रम में खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों, इंजीनियरों और प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करेंगे। शताब्दी नगर के माधवकुंज में इसके लिए पंडाल तैयार किया गया है। जहां पर संघ प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में संघ प्रमुख के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संघ प्रमुख इन कार्यक्रमों में शामिल होकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में मेरठ में संघ प्रमुख मोहन भागवत का ये विशेष कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के आज शाम तक मेरठ पहुंचने की संभावना है। इसके बाद संघ प्रमुख दो दिन यानी 20 और 21 फरवरी को संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने दो दिन के प्रवास में संघ प्रमुख मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसी के साथ खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बात करेंगे।
मोहन भागवत मेरठ प्रवास के दौरान माधव कुंज में रहेंगे। 20 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। क्रिकेटर सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार आदि खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 21 फरवरी को मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से संघ प्रमुख मोहन भागवत संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता पर चर्चा की जाएगी। शताब्दी नगर के माधवकुंज में होने वाले संवाद कार्यक्रम के लिए पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल ये भी पढ़ें  गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल

संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। मेरठ का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यहां के खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने दुनिया में देश का नाम किया है। मेरठ से प्रवीण कुमार, अलका तोमर, सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने देश का नाम विश्व में रोशन किया है। संघ प्रमुख इन खिलाड़ियों से संवाद कर उनके सामाजिक अनुभव जानेंगे।
खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत से खिलाड़ियों द्वारा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे। बता दें उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा में बन रहा है। खेल विवि के पहले कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत हैं। खेल विवि के कुलपति दीप अहलावत सिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

बरेली में दरिंदगी: मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बरेली में दरिंदगी: मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय