मेरठ में पीएम मोदी के दौरे से पहले जारी हुआ रूट डायवर्जन प्लान, मेट्रो लोकार्पण और जनसभा
मेरठ। मेरठ में पीएम मोदी विजिट से पहले पुलिस ने गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के मेरठ में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। 22 फरवरी को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर देख लें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ दौरा को देखते हुए 22 फरवरी को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख रूट को बंद किया जाएगा और वैकल्पिक रूट से वाहनों को निकाला जाएगा।
गाजियाबाद में इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगे भारी वाहन:—
गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन राजनगर एक्सटेंशन, दुहाई, मुरादनगर और मोदीनगर में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे या पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तरफ डायवर्जन किया गया है। बस, कार और निजी वाहनों के लिए मार्ग
दिल्ली/गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को मोदीनगर से कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बाएं मुड़कर कार/बस पार्किंग स्थल की ओर जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश
मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन सठेड़ी पुलिस चौकी पुल से एनएच-58 होकर निकाले जाएंगे।
मुरादाबाद/हापुड़ से मेरठ आने वाले भारी वाहन टियाला अंडरपास से किठौर और परीक्षतगढ़ होते हुए बिजनौर या मुजफ्फरनगर निकाले जाएंगे।
मेरठ शहर के अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहन बिजली बम्बा चौराहा से शाप्रिक्स माॅल की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। परतापुर इंटरचेंज और काशी टोल प्लाजा पर भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध रहेंगा।
मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन
मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन मेरठ से रुड़की रोड, मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल- एनएच-58 से काशी टोल प्लाजा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे होते हुए निकाले जाएंगे। इसके अलावा बिजली बंबा चौराहे से होते हुए हापुड़ से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे मार्ग से दिल्ली जा सकेगे।
दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन
दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से काशी टोल प्लाजा से एनएच-58 होते हुए बागपत पुल, रोहटा पुल, सरधना पुल, मोदीपुरम, रुड़की रोड होते हुए मेरठ में प्रवेश करेंगे।
यातायात प्रबंधन के दौरान किसी भी प्रकार की आपात कालीन सेवाएं एवं एम्बुलेंस प्रतिबंधित नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम के कारण मेरठ-परतापुर से मोदीनगर की ओर कोई वाहन नहीं चलेगा। मेरठ-मोदीनगर-दिल्ली हाईवे पूरी तरह से बंद रहेगा।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक पहुंच रही नमो भारत रेल अगले तीन दिनों में सराय काले खां तक पहुंचने लगेगी। इससे यात्रियों की नमो रेल के साथ भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और बस तक सीधी पहुंच होगी। आज शुक्रवार को नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन होगा। शुक्रवार को नमो भारत ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी। उद्घाटन के साथ ही आम लोग के लिए कॉरिडोर खोल दिया जाएगा जिससे सराय काले खां मेगा ट्रांसपोर्ट हब से यात्री मेरठ के लिए आसानी से वाहन पकड़ सकेंगे। मेरठ साउथ नमो स्टेशन से आगे बेगमपुल स्टेशन तक जाना संभव होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां