बरेली में दरिंदगी: मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बरेली। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो नाबालिग बहनों ने साजिश के तहत अपनी ही सहेली को हवस का शिकार बनवाया। आरोप है कि दसवीं की छात्रा को उसकी मुस्लिम सहेलियों ने दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर नशीला पदार्थ देकर अपने भाई से उसका दुष्कर्म कराया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवक अनस के साथ-साथ उसकी दोनों बहनों और माता-पिता के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
स्कूल से घर ले जाकर दिया नशीला पदार्थ
जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिवार को स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल होने गई थी। दोपहर में छुट्टी के समय उसकी दो मुस्लिम सहेलियों ने उसे बातों में उलझाया और अपने घर ले गईं। आरोप है कि वहाँ सहेलियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ मिला हुआ खाद्य पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सहेलियों के भाई अनस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बना लिया। इस पूरी साजिश में आरोपी के माता-पिता पर भी सहयोग करने का आरोप लगा है।
ये भी पढ़ें खतौली: गांव दाहौड में किसान चौपाल का आयोजन, सरकारी योजनाओं और समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाबेहोशी की हालत में घर छोड़कर भागे आरोपी
देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों की सक्रियता देख आरोपी पक्ष घबरा गया। आनन-फानन में दोनों आरोपी बहनें पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गईं। होश आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस की कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
क्षेत्राधिकारी (CO) नीलेश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों और माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है, जिसमें साजिश रचने और सहयोग करने वाले सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां