झांसी में दबंगई: होटल के एक कमरे में रुकने को लेकर मैनेजर पर बरसाए 40 बेल्ट, 3 गिरफ्तार

जेल चौराहे के पास नशे में धुत युवकों का तांडव; बचाने आए कर्मचारियों को भी पीटा, सीसीटीवी तोड़ने के बावजूद वारदात कैद

On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहे के पास स्थित होटल विकास में रविवार रात करीब 10:20 बजे दबंगों ने मामूली बात पर होटल मैनेजर और कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। महज एक कमरे में 8 लोगों के ठहरने की जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने मैनेजर पर एक के बाद एक लगभग 40 बेल्ट बरसाए और लात-घूसों से हमला किया।

होटल संचालक घनेंद्र सिंह ठाकुर (निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश) ने बताया कि रात के समय 7-8 युवक शराब के नशे में धुत होकर होटल आए थे। मैनेजर ने जब सुरक्षा कारणों और नियमों का हवाला देते हुए एक कमरे में 8 लोगों को ठहराने से मना किया, तो युवक भड़क गए। गाली-गलौज करते हुए वे काउंटर के अंदर घुस गए और मैनेजर को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। जब दो अन्य कर्मचारी बचाव के लिए आए, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमलावरों ने साक्ष्य मिटाने के लिए पत्थर मारकर सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया, लेकिन उससे पहले पूरी वारदात रिकॉर्ड हो चुकी थी।

ईंधन की कमी से क्यूबा में गहराया मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र  ये भी पढ़ें  ईंधन की कमी से क्यूबा में गहराया मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र

सोमवार को मारपीट का 1 मिनट 59 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक की ओर से औपचारिक तहरीर मिलने पर मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना ये भी पढ़ें  यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

Views: 44

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य पहल: एसडी मार्केट योग क्लास में कराई गई कुंजल क्रिया

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के सानिध्य में एसडी मार्केट स्थित योग केंद्र पर आज एक विशेष सत्र का आयोजन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य पहल: एसडी मार्केट योग क्लास में कराई गई कुंजल क्रिया

डिफेंस सेक्टर में नई भर्ती, रिसर्च एसोसिएट व जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू

नई दिल्ली। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाएरोनॉमिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीएल), बेंगलुरु ने रिसर्च एसोसिएट (आरए)...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
डिफेंस सेक्टर में नई भर्ती, रिसर्च एसोसिएट व जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू

PM Kisan Yojana: बड़ी खुशखबरी 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 2000 रुपये

देश के करोड़ों किसानों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना पीएम किसान ...
Breaking News  कृषि 
PM Kisan Yojana: बड़ी खुशखबरी 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 2000 रुपये

इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त अब नहीं मिला सिलेंडर तो तुरंत करें शिकायत जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम

कई बार शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाता जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना ...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त अब नहीं मिला सिलेंडर तो तुरंत करें शिकायत जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम

धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में धनंजय कुमार सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

उत्तर प्रदेश

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम