सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को प्रशासन ने विद्यालय के लिए आरक्षित सरकारी भूमि को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाकर बाउंड्री ध्वस्त कर दी थी। इस कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ गया और मुरादाबाद से लेकर Lucknow तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और जमीन की दोबारा पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार सुबह होते ही जिलाधिकारी Anuj Singh स्वयं तहसील की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जमीन की दोबारा पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर और बिलारी तहसील की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही और भूमि के अभिलेखों के आधार पर सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा ये भी पढ़ें  जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

दरअसल, विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि जिस जमीन को प्रशासन सरकारी बताते हुए खाली करा रहा था, उस पर बाउंड्री कराने वालों में सत्ताधारी दल के मेयर Vinod Agarwal और खुद को भाजपा के एक प्रभावशाली नेता का करीबी बताने वाले अमित चौधरी का नाम सामने आया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।

जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर दबा रहे जनता की आवाज, जेल का डर दिखाना संभव नहीं: विजय राघव ये भी पढ़ें  जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर दबा रहे जनता की आवाज, जेल का डर दिखाना संभव नहीं: विजय राघव

मेयर विनोद अग्रवाल ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत शासन स्तर पर कर दी है। उनका आरोप है कि बिना पूरी जांच के कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सदर उपजिलाधिकारी Dr. Ram Mohan Meena के खिलाफ कार्रवाई कराए बिना नहीं रुकेंगे।

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति ये भी पढ़ें  छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

शुक्रवार को जब दोबारा पैमाइश शुरू हुई तो मेयर विनोद अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उनके साथ उनकी निजी टीम भी मौजूद रही, जो समानांतर रूप से जमीन की नापजोख कर रही थी। मेयर का दावा है कि जिस जमीन को सरकारी बताया जा रहा है, वह उनकी निजी संपत्ति है और उन्होंने इसे करीब दस वर्ष पहले चांद बाबू से खरीदा था।

बताया जा रहा है कि चांद बाबू का नाम पहले भी हाईवे किनारे की विवादित जमीनों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह कई स्थानों पर डंपरों से मिट्टी डलवाकर जमीन को हाईवे बाईपास के स्तर तक भरवाने की कोशिश करता रहा है, ताकि उस पर कब्जा किया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस गांव में इस समय चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, वहीं चांद बाबू द्वारा रात-दिन डंपरों से मिट्टी डालकर जमीन समतल करने का काम किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ चकबंदी अधिकारी और एक लेखपाल की मिलीभगत से आसपास की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिशें की जा रही हैं।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण चांद बाबू के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि चांद बाबू ने आजाद समाज पार्टी के टिकट पर कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव भी लड़ा था।

फिलहाल प्रशासन द्वारा दोबारा पैमाइश कराई जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस पूरे मामले ने जिले में प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

एप्सटीन फाइल्स का खुलासा रोकने और अडानी को मुकदमे से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने देश की संप्रभुता गिरवी रखी: गरीब दास

पटना ।   बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने शुक्रवार को कहा कि एप्सटीन फाइल्स का उन्होंने...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
एप्सटीन फाइल्स का खुलासा रोकने और अडानी को मुकदमे से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने देश की संप्रभुता गिरवी रखी: गरीब दास

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम