मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का स्टॉक न करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सभी गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन लगातार गैस वितरण की स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल ये भी पढ़ें  स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

डीएम ने कहा कि कुछ स्थानों पर गैस संकट की अफवाहें फैलने के कारण लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव की स्थिति बन रही है। लेकिन वास्तविकता यह है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और नियमित रूप से आपूर्ति भी हो रही है।

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी ये भी पढ़ें  हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें गैस एजेंसियों की निगरानी करेंगी और वितरण व्यवस्था पर नजर रखेंगी, ताकि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन ये भी पढ़ें  बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी को गैस वितरण से जुड़ी कोई समस्या आती है तो वह संबंधित गैस एजेंसी या प्रशासन को सूचना दे सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा

बुढ़ाना 12मार्च।  मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी  अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा

शामली में विकास कार्यों की समीक्षा: आश्वासन समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान, अधिकारियों को दिए निर्देश

शामली। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन संबंधी समिति' के सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद...
शामली 
शामली में विकास कार्यों की समीक्षा: आश्वासन समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान, अधिकारियों को दिए निर्देश

सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

शामली। माननीय सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक नवीन...
शामली 
सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

   गाजियाबाद। अदालतों में वर्षों से लंबित मुकदमों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आगामी 14 मार्च 2026 को गाजियाबाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

ककरौली(मोरना)। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा के पास एक पूर्व कर्मचारी द्वारा अपने मालिक (ट्रक चालक) पर जानलेवा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर