मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना परिसर का हुआ कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना
एसएसपी ने 12 लाख की लागत से बनी आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण व निरीक्षण
मीरापुर। जनपद के मीरापुर थाना परिसर में आज विकास की एक नई इबारत लिखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी (जानसठ) रूपाली राव ने संयुक्त रूप से थाने में नवनिर्मित आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाने के कायाकल्प के लिए सरकार द्वारा लगभग 12 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इस आधुनिकीकरण के तहत डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर लैब, साक्ष्यों और सामान के व्यवस्थित रखरखाव हेतु ई-मालखाना और आदर्श बैरक के रुप में आरक्षियों के रहने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा इस आधुनिकीकरण के तहत पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर खानपान की व्यवस्था, बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण हेतु वात्सल्य रूम की सुविधाओं का का भी उद्घाटन किया गया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु निकली रैली, 14 मार्च को सुलझेंगे लंबित मामलेसेवानिवृत्त कर्मियों और चौकीदारों के साथ संवाद
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे विभाग का अटूट हिस्सा हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी शिव कुमार शर्मा और रविदत्त शर्मा ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। चौकीदारों को पुलिस व्यवस्था की 'आंख और कान' बताते हुए एसएसपी ने कहा कि गांव स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सराहनीय कार्य करने वाले चौकीदारों को जनपद स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा भी की गई।
मिशन शक्ति पर जोर
कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों को 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान लिपिक राहुल कृष्णात्रेय और चौकीदारों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इससे पूर्व, एसएसपी के पहुंचने पर मीरापुर पुलिस ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा सहित अन्य थानों के पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां